Chhapra: 30वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर एस. के. पांडेय, प्राचार्य डॉ अमरेंद्र कुमार, लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा, बैंक के ब्रांच हेड सुशील कुमार वर्मा एवं पूर्व खिलाड़ी अशोक अस्थाना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

छपरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में लायंस क्लब छपरा सारण द्वारा आयोजि इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य ने कहा कि शतरंज के लिए उनका विद्यालय सदैव पलके बिछाए खड़ा है।

नेत्र चिकित्सक डॉ एस के पांडेय ने कहा कि शतरंज में बहुत सारी संभावनाएं है, यह एक मानसिक व्यायाम है । खिलाड़ियों की मीटिंग का संचालन करते हुए आयोजन सचिव अमरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार एवं मुख्य निर्णायक कुमार शुभम एवं उपेन्द्र कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शतरंज के नियम बताए ।

धन्यवाद ज्ञापन संघ के संयुक्त सचिव सुशील कुमार वर्मा ने किया जबकि मंच संचालन संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने किया । इस अवसर पर आदित्य कुमार एवं मिनहाज उल हक ने निर्णायक मंडल का सक्रिय सहयोग किया।

मुख्य निर्णायक कुमार शुभम के अनुसार द्वितीय चक्र की समाप्ति पर मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे :
मोहित कुमार सोनी (2) ने अतुल तिवारी (1) को, भूमि गिरी (2) ने, अमनदीप चौहान (1) को, सागर कुमार (2) ने प्रणव कंज (1) को, प्रेम कुमार (2) ने प्रसुन्न पांडेय (1) को नितेश रंजन (2) ने प्रणव कुमार (1) को, फरहान रजा (2) ने रेयांश राज सिंह (1) को,शिवम आनंद(2) ने प्रत्यय श्री (1) को, संदीप स्वराज (2) ने आकाश कुमार (1) को तथा रुद्र प्रताप सिंह (2) ने शारदा (1) को हराया । इस प्रतियोगिता में कुल 78 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण रविवार अपराहन 3:00 बजे होगा ।

Chhapra: शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में जिला के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने कार्यशैली सुधारने की चेतावनी देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक पहल करने का सख्त निर्देश दिया गया। विद्यालय के निरीक्षण में अब खानापूर्ति नहीं चलेंगी। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में दिये जा रहे शिक्षा के स्तर पर गहराई से अनुश्रवण करने को निदेशित किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को पूरे जिला के विद्यालयों में शिक्षकों के पदस्थापन को युक्तिसंगत तरीके से करने हेतु प्रस्ताव देने को कहा गया। अब विद्यालयों में छात्र- छात्राओं की संख्या एवं विषय की माँग के अनुसार शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा। विद्यालय में क्षमता से ज्यादा एवं आवश्यकता से कम शिक्षकों के अंतराल को समाप्त किया जाएगा। इसे पूरी पारदर्शिता से करने का निदेश दिया गया। शिक्षकों का गैर शैक्षणिक कार्यों में किया गया प्रतिनियोजन रद्द करने का आदेश दिया गया। शिक्षा विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी के द्वारा कभी भी किया जा सकता है। इस दौरान शिक्षकों को अनावश्यक एवं बगैर छुट्टी के पाये जाने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई के साथ प्राथमिकी भी दर्ज करायी जाएगी।

शिक्षा विभाग की अगली बैठक से कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के वार्डन एवं संचालक को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया गया। कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु जून-जुलाई में पंचायतवार व्यापक प्रसार-प्रसार का कार्य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कराने का निदेश दिया गया। इस कार्य में टोला सेवक, तामीली मरकज की मदद लेने को कहा गया। इस कार्य में अपेक्षित प्रगति नही करने वाले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अनुशासनिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से अपनी मंशा जाहिर करते हुए बताया कि जिले के सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाना उनका लक्ष्य है। सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में रहने, खाने एवं सोने सहित सभी मूलभूत चीजों में व्यापक स्तरीय सुधार किये जाने की आवश्यकता बताई गयी। विद्यालय में समाचार पत्र स्टैंड बनवाने का भी निदेश दिया गया। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण करने को निदेशित किया गया। निरीक्षण के उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन भेजने को कहा गया। विद्यालयों में शिक्षकों की विस्तृत जानकारी वाला चार्ट पेपर प्रधानाध्यापक के कक्ष में निश्चित रूप से लगाने को कहा गया। सभी विषयों के पूरे सिलेक्स को पढ़ाने की तिथिवार विवरणी भी तैयार करवाने का निदेश दिया गया। भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि की व्यवस्था हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित मुखिया के साथ बैठक करने को निर्देशित किया गया।

शिक्षा विभाग के योजनाओं की समीक्षा के क्रम में निर्माणाधीन विद्यालय भवनों का निरीक्षण विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा किये जाने का निदेश दिया गया। गर्मी छुट्टी के दौरान शिक्षणगण अपनी सेवा से संबंधित एवं अन्य शिकायतों के समाधान हेतु 02 बजे अपराह्न से 03 बजे अपराह्न तक जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मिल सकते है। फर्जी शिक्षक (जिनका प्रमाण पत्र जाली है) से संबंधित अगर किन्ही के पास जानकारी हो तो देने को कहा गया। 31 दिसम्बर 2023 तक सेवानिवृति होने वाले सभी शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। ताकि सेवानिवृत के दिन सभी लाभ एकमुश्त रूप में दिया जा सके। अंत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर विद्यालयों का निरीक्षण करने एवं शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर बढ़ाने पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने को कहा गया।
बै

ठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के सबंधित कर्मीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

रांची, 10 जून (हि.स.)। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (जेएसएसयू) के झारखंड बंद के मद्देनजर रेलवे ने पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को रिशेड्यूल किया है। पटना से रांची तक वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन 11 जून को होना था लेकिन तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब 12 जून को पटना से रांची और रांची से पटना के लिए ट्रेन का ट्रायल रन होगा।

उल्लेखनीय है कि जेएसएसयू ने राज्य सरकार की 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है।

पटना से 12 जून को सुबह 6.55 बजे ट्रायल रन शुरू होगा। यह ट्रेन सुबह 8.20 बजे गया पहुंचेगी। बरकाकाना पहुंचने का टाइम 11.30 रहेगा। दोपहर एक बजे यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान जहानाबाद स्टेशन, कोडरमा, हजारीबाग और मेसरा में भी ट्रेन रुकेगी। अभी तक की प्लानिंग के मुताबिक गया में 10 मिनट और बरकाकाना में पांच मिनट ट्रेन रुकेगी।

12 जून को ही रांची रेलवे स्टेशन से 14.20 बजे ( 2 बजकर 20 मिनट) वंदे भारत ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी। टाटीसिल्वे में बिना रुके 3.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी। इसके बाद शाम सात बजे गया और फिर 20.25 बजे (शाम 8 बजकर 25 मिनट) पटना पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन को मेसरा, हजारीबाग, कोडरमा और जहानाबाद में प्रस्तावित स्टॉपेज पर रोका जाएगा।

इस बाबत पूर्व मध्य रेलवे के सीपीटीएम ने दानापुर, मुगलसराय और धनबाद डिवीजन के सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर को रिवाइज्ड लेटर जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। पत्र के मुताबिक दानापुर के एक ट्रैफिक इंसपेक्टर को पटना से गया तक फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करने को कहा गया है जबकि धनबाद डिवीजन को गया से रांची जाने और लौटने के दौरान फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करना है। ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत की आठ बोगियां लगाई जाएंगी। हालांकि, अभी तक इसके किराये का खुलासा नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पटना और रांची के बीच शुरू होने जा रही वंदे भारत ट्रेन को लेकर दोनों राज्यों के लोग बेहद उत्साहित हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, यह ट्रेन ना सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, बल्कि यह महज 6 घंटे में पटना और रांची के बीच की दूरी तय कर लेगी।

आज का पंचांग
दिनाँक: 10 /06/2023 शनिवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष सप्तमी
दोपहर 02:01उपरांतअष्टमी नक्षत्र: शतभिषा
संध्या :03:39 उपरांत पूर्वाभाद्रपद
चन्द्र राशि: कुम्भ
विक्रम संवत: 2080
सूर्योदय: 04:58 सुबह,
सूर्यास्त :06:40 संध्या
चंद्रोदय: 12:15 सुबह (11जून तक)
चंद्रास्त : 11:13 सुबह
लगन : वृषभ 05:23 सुबह
उपरांत मिथुन लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया,
काल :04:58 सुबह 06:41सुबह
शुभ :06:41सुबह 08:23 सुबह
रोग :08:23 सुबह 10:06 सुबह
उद्देग :10:06 सुबह11:49 सुबह
चर :11:49 सुबह 01:31दोपहर लाभ :01:31दोपहर 03:14 दोपहर अमृत:03:14दोपहर04:57 संध्या
काल :04:57 संध्या 06:40 संध्या
राहुकाल: 08:23 सुबह 10:06 सुबह.
अभिजित मुहूर्त:
सुबह 11:22 से 12:16 दोपहर
दिशाशूल: पूर्व

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं तो आज के दिन आपको अपनी बुद्धिमता का परिचय देना होगा। कई ऐसे अवसर आयेंगे जो आपके लिए लाभदायक होंगे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा तथा वे एक नयी ऊर्जा के साथ रहेंगे
लकी नंबर
1
लकी कलर
केसरी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। यदि आप किसी बात को लेकर तनाव में है और मन में बुरे विचार आ रहे हैं तो इसे किसी अपने के साथ अवश्य साँझा करे। आपको लगेगा कि इसे बताने का कोई लाभ नही।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करे। घर में कोई कार्यक्रम हो सकता हैं जिसमें सभी की सहभागिता रहेगी। घरवालों की आपसे कुछ बातों को लेकर अपेक्षा रहेगी जिसमें आप सफल होंगे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें।यदि नौकरी करते हैं तो आपका अपने सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता हैं जिससे आपसी द्वेष बढ़ सकता हैं।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।सगे-संबंधियों का आपसे मेलझोल और बढ़ेगा तथा आपसी भाईचारे में वृद्धि होगी। इस दौरान अपने क्रोध को नियंत्रण में रखे व सभी के साथ मीठी वाणी बोले।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।मानसिक रूप से आपको कोई चिंता रहेगी जिसका प्रभाव दैनिक कार्यों पर पड़ेगा। आपका स्वभाव में परिवर्तन होगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।मानसिक रूप से आपको कोई चिंता रहेगी जिसका प्रभाव दैनिक कार्यों पर पड़ेगा। आपका स्वभाव पहले की अपेक्षा में गुस्सैल व चिढ़चिढ़ा रहने की संभावना है।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी कुशलता व त्वरित काम करने के कारण वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न होगें।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। स्वस्थ्य ठीक नही रहेगा, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। रीढ़ की हड्डी में कुछ समय के लिए जकड़न इत्यादि की समस्या भी रह सकती है।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। लेखन, पत्रकारिता, मीडिया की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा तथा उन्हें नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन खुशमय रहेगा।प्रेम जीवन में रह रहे लोगों के लिए भी आज का दिन सर्वश्रेष्ठ सिद्ध होगा ।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

गोरखपुर पाटलिपुत्र ट्रेन का ठहराव अब शामकौरियां में भी, दो मिनट रुकेगी ट्रेन, जाने क्या है समय…

Chhapra: यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं० 15079/ 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र- गोरखपुर एक्सप्रेस को छपरा-थावे रेल खण्ड पर पड़ने वाले श्यामकौड़िया रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है.

जिसके अनुसार 10 जून, 2023 से श्यामकौड़िया स्टेशन पर गाड़ी सं० 15080 गोरखपुर- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गाड़ी 08:29 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 08:31 बजे पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं० 15079 पाटलिपुत्र – गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी श्यामकौड़िया स्टेशन पर 18:15 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 18:17 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी.

गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल श्यामकौड़िया स्टेशन से 10 जून,2023 को गाड़ी सं० 15080 गोरखपुर- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गाड़ी को 08:31 बजे हरी झण्डी दिखाकर करेंगे.

Chhapra: सारण साइबर थाना का उद्घाटन शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक विकास कुमार ने किया। इस दौरान उनके साथ प्रभारी एसपी दीपक बरनवाल उपस्थित थें। यह थाना भगवान बाजार स्थित महिला थाना के भवन में प्रथम तल पर चलेगा। इसी भवन में एससी एसटी थाना भी है।

साइबर थाना का उद्घाटन करने के बाद जानकारी देते हुए सारण प्रक्षेत्र के डीआइजी विकास कुमार ने बताया कि छपरा साइबर थाना का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। डीआइजी ने बताया कि साइबर अपराधों के मामले अब साइबर थाना के माध्यम से दर्ज होंगे। किसी तरह के साइबर अपराध के पीड़ित अपनी शिकायत इस थाना में दर्ज करा सकते हैं।

यातायात डीएसपी बसंती टुड्डू छपरा साइबर थाना का भी कार्यभार संभालेंगी।

इस थाना के संचालन के लिए थानाध्यक्ष, 2 इंस्पेक्टर, एक प्रोग्रामर और 3 ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है।

आपको बात दें कि राज्य सरकार ने बिहार के सभी जिलों में साइबर थाना की स्थापना की हैं। जहां साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज किए जाएंगे।

आज का पंचांग
दिनाँक 09 /06/2023 शुक्रवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष षष्ठी
संध्या 04:20 उपरांत सप्तमी
नक्षत्र : घनिष्ठा
संध्या 05:09 उपरांत शतभिषा
चन्द्र राशि: मकर
सुबह 06:02 उपरांत कुम्भ
विक्रम संवत: 2080
सूर्योदय: 04:58 सुबह
सूर्यास्त: 06:40 संध्या
चंद्रोदय: 11:38 संध्या
चंद्रास्त :10:09 सुबह
लगन : वृषभ 05:27 सुबह
उपरांत मिथुन लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया,
चर: 04:58 सुबह 06:41 सुबह
लाभ: 06:41सुबह 08:23सुबह,
अमृत:08:23 सुबह10:06 सुबह
काल:10:06 सुबह 11:49 सुबह
शुभ: 11:49सुबह 01:31दोपहर
रोग:01:31दोपहर 03:14दोपहर
उद्देग:03:14 दोपहर04:57संध्या चर :04:57 संध्या 06:39 संध्या
राहुकाल:
सुबह 10:06 से 11:49 सुबह अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:21 से 12:16 दोपहर
दिशाशूल : पच्छिम

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी।सरकारी अधिकारियों को आज के दिन अपने लिए कुछ नया करने का विचार आएगा किंतु वे एक उलझन में फंसे रहेंगे जिससे उनका मन अशांत रह सकता हैं।
लकी नंबर
1
लकी कलर
केसरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता हैं लेकिन आपके घरवालों को वह पसंद नही आएगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।आज के दिन आपको अपने परिवारवालों पर व्यर्थ में संशय हो सकता हैं जिससे रिश्तों में दरार आ सकती हैं।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी।यदि आप लंबे समय से तनाव में चल रहे हैं तो उसे किसी के साथ साँझा करेंगे तो बेहतर रहेगा। बच्चों के प्रति आपके स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से सिर दर्द की शिकायत रह सकती हैं। परिणामस्वरुप आपको चिंता व तनाव होने की आशंका हैं।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी।निजी क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारी कुछ बातों को लेकर तनाव में रह सकते है।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का तो भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आप उनसे ज्यादा आशा नही रखेंगे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक रूप से आज के दिन कोई समस्या नही होगी लेकिन मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते हैं। किसी बात की चिंता आपको सताती रहेगी जिस कारण मन अशांत रह सकता हैं।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।यदि आप व्यापारी हैं तो पैसो के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते क्योंकि आपके किसी ग्राहक के द्वारा आपको धोका मिलेगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।आपका अपने परिवारवालों के प्रति व्यवहार कटु रहने की संभावना हैं।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।आज के दिन आपके मन में एक निराशा का भाव रहेगा जिस कारण आपका अपने साथी से लगाव कम हो सकता हैं।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा।विवाहित लोगों की रुचि प्रेम के विषय में कम रह सकती हैं व उनका अपने साथी के प्रति लगाव कम होगा। इस दौरान उनमें एक निराशा का भाव रहेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शुक्रवार को छपरा का दौरा करेंगे। 

उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सबसे पहले छपरा चिकित्सा महाविद्यालय एवम अस्पताल पहुंचेंगे। जहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।   

इसके बाद समाहरणालय सभागार में डबल डेकर पुल से संबंधित प्रेजेंटेशन को देखेंगे और समीक्षा करेंगे. साथ ही निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

 

 

Chhapra: जिला के सभी प्रखंडों के पंचायत में अवस्थित मनरेगा की कम से कम पाँच प्रकार की योजनाओं की जाँच जिलाधिकारीअमन समीर के आदेश पर 7 जून 2023 को की गयी। जांचोपरांत प्राप्त प्रतिवेदनों में जाँच पदाधिकारियों ने मनरेगा की योजनाओं में कमी के कारण संबंधित पंचायत रोजगार सेवक, कनीय अभियंता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। कार्रवाई में तत्काल पी.आर.एस. पर अर्थदण्ड भी लगाया गया। गंभीर आरोप पर सेवामुक्त करने की भी सिफारिश की गयी।

संध्याकाल में जिला पदाधिकारी के द्वारा वीडियो कॉफेसिंग के माध्यम से आहूत समीक्षा बैठक में जाँचोपरांत सभी जाँच पदाधिकारी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि जाँच रिपोर्ट पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को जिलाधिकारी ने आदेश देते हुए कहा कि प्रतिदिन सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं उनकी टीम का दिन में विभिन्न समयों पर तीर बार लाइव लोकेशन व्हाट्सऐप ग्रुप पर मांगे तथा सुनिश्चित करे कि सभी कर्मी प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहें। कार्यालय समय के प्रारंभ एवं अंत होने पर उपस्थिति निश्चित रूप से लेने हेतु निदेशित किया गया।

बुधवारी जांच के दिन कोई भी पीओ, जेई, पीटीए, पीआरएस बिना जिला पदाधिकारी के आदेश के छुट्टी पर नहीं जायेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा आदेश दिया गया कि योजना पंजी एवं सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट बनाया जाय ताकि योजनाएं की स्थिति पता चल सके। प्रखण्ड में Googls sheet share कर योजनाएं की अध्यतन स्थिति पता करने तथा उसे अपडेट करने को कहा गया। कार्य की पूर्णता पर ध्यान देने का निदेश दिया गया। सभी योजनाएं यथा शेड, खेत पोखर, आंगनवाडी केन्द्र, निजी पौधारोपण, जीविका भवन एवं अन्य का एस. ओ. पी. बनाकर सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं उनकी टीम को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

सभी योजना को पूर्णरुपेण ग्राम, पंचायत वार चार्ट बनाकर कार्य प्रारंभ एवं पूर्णता की तिथि सहित संधारित करने को कहा गया। पौधारोपण को बीआरडीएस inspection apps से सत्यापन कर रिप्लेसमेंट करने का निदेश दिया गया। अभिलेख का प्रशिक्षण जिला स्तर से प्राप्त करने को कहा गया। अभिलेख में तीन फोटो यथा कार्य शुरू से पहले, कार्य के बीच में तथा पूर्ण का फोटो निश्चित रूप से रखने हेतु निदेशित किया गया। मापी पुस्तक का सत्यापन नियमित रूप से करने को कहा गया। मस्टररोल को चेक करना पीआरएस, पीटीए, जेई एवं पीओ द्वारा आवश्यक होगा। मस्टररोल डुप्लीकेट पर कार्रवाई करने को कहा गया। मस्टर रोल की डिमांड ज्यादा होने पर एन.एम.एम.एस. पर मजदूर कम नहीं होना चाहिए। बताया गया कि सभी कार्य स्थल पर सूचना पट्ट लगाना शत प्रतिशत अनिवार्य है अन्यथा सम्बंधित पीआरएस से मनरेगा अधिनियम की धारा 25 (1) के तहत एक हजार अर्थदंड लगाने को निदेशित किया गया। सभी पौधारोपण स्थल पर चापाकल लगवाने एवं पी.ओ. मनरेगा की साप्ताहिक बैठक सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Chhapra:  बनियापुर प्रखंड कार्यालय का गुरुवार को जिलाधिकारी अमन समीर के ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के समीप अवस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारी का आवासीय भवनों की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को आवासन हेतु जमीन चिन्हित करके उप विकास आयुक्त कार्यालय में नये आवासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने को निदेशित किया। 

उप विकास आयुक्त कार्यालय से कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को प्राक्कलन तैयार करने हेतु पत्र भेजा जाएगा। कार्यालय में पंजियों का रख-रखाव नियमानुसार नही किये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए लिपिक से स्पष्टीकरण पूछने एवं वेतन स्थगित रखने का आदेश दिया गया।

इस संबंध में प्रधान लिपिक से स्पष्टीकरण पूछने के साथ-साथ उसपर प्रपत्र ‘क’ गठित कर कार्रवाई हेतु पत्र भेजने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

अवकाश प्राप्त करने वाले कर्मियों को सभी लाभ ससमय देने का स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिया गया।

 

 

 

 

नई दिल्ली, 8 जून (हि.स.)। भारत 71वें मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करेगा। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। इस अवसर पर मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले ने कहा कि भारत में यह आयोजन कराने का फैसला इसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता को बढ़ावा देने के लिए इसकी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के लिए इसके जुनून को देखकर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 में 130 से ज्यादा देशों की प्रतियोगी जुटेंगी। नवंबर एवं दिसंबर 2023 में निर्धारित ग्रैण्ड फिनाले से पहले प्रतियोगियों की छंटनी करने वाले कई राउंड होंगे, जो एक महीने तक चलेंगे।

केदारनाथ, 08 जून (हि.स.)। केदारनाथ धाम इन दिनों पूरी तरह से भक्तों से भरा हुआ है। केदारनाथ यात्रा में 45 दिनों में 8 लाख 20 हजार से अधिक भक्त धाम पहुंचककर दर्शन कर चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 20 से 22 हजार के करीब तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं।

इस वर्ष केदारनाथ धाम की यात्रा पर उम्मीद से भी अधिक भक्त पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि यात्रा के पुराने सभी रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। इस वर्ष जहां 45 दिन में 8 लाख 20 हजार से अधिक भक्त धाम पहुंचे हैं। वहीं पिछले वर्ष इतने ही दिनों में 7 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

उत्तराखंड के चारों धामों में सबसे अधिक यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। कठिन चढ़ाई और मौसम की तमाम दुश्वारियों के बीच भी बाबा के भक्तों की आस्था कम नहीं हो रही है, बल्कि बढ़ती ही जा रही है। अभी मानसून सीजन शुरू होने में 15 दिन से अधिक का समय बचा हुआ है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रा के दो माह में केदारनाथ पहुंचने वाले भक्तों का आंकड़ा 12 लाख के पार हो जायेगा।

वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि लगभग 45 दिनों की यात्रा में अब तक आठ लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं, जिनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है। आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शुरुआती 20 से 25 दिनों में खराब मौसम, बारिश व बर्फवारी रही। इसके बावजूद सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर शौचालय, पेयजल, घोड़े खच्चरों के स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकट परिस्थितियों में मेहनत की जा रही है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही यात्रियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है और सभी कमियों को दूर किया जा रहा है।