शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का टास्क

शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का टास्क

Chhapra: शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में जिला के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने कार्यशैली सुधारने की चेतावनी देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक पहल करने का सख्त निर्देश दिया गया। विद्यालय के निरीक्षण में अब खानापूर्ति नहीं चलेंगी। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में दिये जा रहे शिक्षा के स्तर पर गहराई से अनुश्रवण करने को निदेशित किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को पूरे जिला के विद्यालयों में शिक्षकों के पदस्थापन को युक्तिसंगत तरीके से करने हेतु प्रस्ताव देने को कहा गया। अब विद्यालयों में छात्र- छात्राओं की संख्या एवं विषय की माँग के अनुसार शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा। विद्यालय में क्षमता से ज्यादा एवं आवश्यकता से कम शिक्षकों के अंतराल को समाप्त किया जाएगा। इसे पूरी पारदर्शिता से करने का निदेश दिया गया। शिक्षकों का गैर शैक्षणिक कार्यों में किया गया प्रतिनियोजन रद्द करने का आदेश दिया गया। शिक्षा विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी के द्वारा कभी भी किया जा सकता है। इस दौरान शिक्षकों को अनावश्यक एवं बगैर छुट्टी के पाये जाने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई के साथ प्राथमिकी भी दर्ज करायी जाएगी।

शिक्षा विभाग की अगली बैठक से कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के वार्डन एवं संचालक को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया गया। कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु जून-जुलाई में पंचायतवार व्यापक प्रसार-प्रसार का कार्य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कराने का निदेश दिया गया। इस कार्य में टोला सेवक, तामीली मरकज की मदद लेने को कहा गया। इस कार्य में अपेक्षित प्रगति नही करने वाले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अनुशासनिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से अपनी मंशा जाहिर करते हुए बताया कि जिले के सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाना उनका लक्ष्य है। सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में रहने, खाने एवं सोने सहित सभी मूलभूत चीजों में व्यापक स्तरीय सुधार किये जाने की आवश्यकता बताई गयी। विद्यालय में समाचार पत्र स्टैंड बनवाने का भी निदेश दिया गया। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण करने को निदेशित किया गया। निरीक्षण के उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन भेजने को कहा गया। विद्यालयों में शिक्षकों की विस्तृत जानकारी वाला चार्ट पेपर प्रधानाध्यापक के कक्ष में निश्चित रूप से लगाने को कहा गया। सभी विषयों के पूरे सिलेक्स को पढ़ाने की तिथिवार विवरणी भी तैयार करवाने का निदेश दिया गया। भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि की व्यवस्था हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित मुखिया के साथ बैठक करने को निर्देशित किया गया।

शिक्षा विभाग के योजनाओं की समीक्षा के क्रम में निर्माणाधीन विद्यालय भवनों का निरीक्षण विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा किये जाने का निदेश दिया गया। गर्मी छुट्टी के दौरान शिक्षणगण अपनी सेवा से संबंधित एवं अन्य शिकायतों के समाधान हेतु 02 बजे अपराह्न से 03 बजे अपराह्न तक जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मिल सकते है। फर्जी शिक्षक (जिनका प्रमाण पत्र जाली है) से संबंधित अगर किन्ही के पास जानकारी हो तो देने को कहा गया। 31 दिसम्बर 2023 तक सेवानिवृति होने वाले सभी शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। ताकि सेवानिवृत के दिन सभी लाभ एकमुश्त रूप में दिया जा सके। अंत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर विद्यालयों का निरीक्षण करने एवं शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर बढ़ाने पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने को कहा गया।
बै

ठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के सबंधित कर्मीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें