पेरिस ओलंपिक के छठे दिन की समाप्ति के बाद चीन पदक तालिका में शीर्ष पर

पेरिस ओलंपिक के छठे दिन की समाप्ति के बाद चीन पदक तालिका में शीर्ष पर

Sports Desk: पेरिस ओलंपिक के छठे दिन की समाप्ति के बाद चीन पदक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गया है। चीन ने अब तक 9 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य सहित 19 पदक प्राप्त किए हैं।

जबकि फ्रांस और जापान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। फ्रांस ने अब तक 26 पदक जीतें हैं, जिनमें 8 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य हैं। वहीं जापान के नाम 15 पदक आए हैं। जिन में 8 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।

पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 7 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 16 पदकों के साथ चौथे और ग्रेट ब्रिटेन 6, स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 17 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। जिसके बाद पदक तालिका में भारत 39वें स्थान पर है।

गरीष्मकालीन ओलंपिक का 33वां संस्करण शुक्रवार को शुरू हुआ और 11 अगस्त को समाप्त होगा।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें