Breaking News

होली पर चलेगी सियालदह–गोरखपुर होली विशेष ट्रेन, तीन फेरे में संचालन

2 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 03131/03132 सियालदह–गोरखपुर–सियालदह होली विशेष गाड़ी के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन तीन फेरों में चलाई जाएगी।

विज्ञापन

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 03131 सियालदह–गोरखपुर होली विशेष 26 फरवरी तथा 02 और 05 मार्च, 2026 को सियालदह से रात 23:50 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान और देवरिया सदर होते हुए दूसरे दिन शाम 18:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर–सियालदह होली विशेष 27 फरवरी तथा 03 और 06 मार्च, 2026 को गोरखपुर से रात 21:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन 16:20 बजे सियालदह पहुंचेगी।

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3) के 04, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

होली के दौरान बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इस विशेष ट्रेन से राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने यात्रियों से समय से पूर्व आरक्षण कराने और यात्रा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल अथवा पूछताछ सेवा का उपयोग करने की अपील की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें