Breaking News

संस्कार भारती के द्वारा नवप्रभात कार्यक्रम का होगा आयोजन

सारण, 18 मार्च (हि.स.)। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती सारण जिला इकाई द्वारा भारतीय नव वर्ष के स्वागत की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। गुरुवार 19 मार्च 2026 को शहर के शाह बनवारी लाल सरोवर के तट पर नवप्रभात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराना है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक मोहित कुमार सिंह और प्रांतीय मंचीय कला टोली सदस्य राजेश चंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि ‘नवप्रभात’ का समय प्रातः 5:30 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरोवर के तट पर प्रातः काल उगते हुए भगवान भास्कर को सामूहिक सूर्य वंदना से शुभारंभ होगा। जैसे ही सूर्य की पहली किरण सरोवर के जल को स्पर्श करेगी, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नव वर्ष का अभिनंदन होगा।

आयोजकों के अनुसार इस बार का आयोजन विशेष आकर्षणों से भरा होगा। यहाँ कला, संगीत और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज पूरे वातावरण को गुंजायमान करेगी।

DOON
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जो छपरा की सांस्कृतिक एकता को नई पहचान प्रदान करेंगी। संस्कार भारती ने समस्त नगरवासियों से सपरिवार इस नव प्रभात कार्यक्रम के साक्षी बनने की अपील की है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें