Chhapra: मनोकामना नाथ मंदिर शिव विवाह शोभायात्रा के पूर्व भगवान भोलेबाबा का हुआ हल्दी कलश (माटी मटकोर) भव्य तरीका से विधिवत सैकड़ो महिलाये मंगल गीत गाते हुए संगीत, बैंड बाजा के साथ संपन्न हुआ।
हल्दी रस्म के बाद मटकोर का चावल -दाल का प्रसाद रूपी भोजन का भी आयोजन किया गया। शहर एवं आस पास के काफी संख्या में पुरुष महिला भव्य हल्दी, कथा मटकोर का साक्षी बने।
मनोकामना नाथ शिव विवाह शोभा यात्रा के अध्यक्ष पूर्व प्रचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया शिव विवाह शोभा यात्रा तैयारी पूर्ण कर लिया गया है। इस बार 20 वा वर्ष होने के कारण कुछ अलग तरीके के झांकियां बनाई गई हैं। झांकी अलग अलग डॉ आर एन सिंह कॉलेज के प्रांगण सहित मांझी, रिविलगंज सहित आधा जगह जगह पर कलाकारों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है, जो शाम से मध्य रात्रि तक मनोकामना मंदिर पर कतार लगनी शुरू हो जाएगी।
सुबह 10:00 बजे से प्रातः शोभायात्रा की बरात मनोकामना नाथ मंदिर के परिसर से प्रारंभ होगी जो नगर भ्रमण तय रुट के हिसाब से भर्मण करते हुए रात्रि में 8:00 बजे मंदिर पहुचेगी।