रसूलपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के चंचौरा बाजार से सब्जी खरीदने गए एक युवक की स्कूटी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिछपरा निवासी अश्वनी कुमार उपाध्याय के दादा विजय उपाध्याय चंचौरा बाजार पर सब्जी खरीदने के लिए गए थे। सड़क किनारे अपनी एक्टीभा स्कूटी खड़ी कर सब्जी लेने के लिए चले गए। सब्जी लेने के बाद जब वह वापस आये तो देखा कि वहा पर उनकी स्कूटी नही है। काफी खोजने के वावजूद भी उनकी स्कूटी नही मिली। जिसे लेकर अश्वनी कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने बताया कि जल्द ही उचित करवाई की जाएगी।
छपरा: स्कूटी खड़ी करके खरीद रहे थे सब्जी, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी
2021-07-11