सारण पुलिस ने 15 दिनों के विशेष अभियान में 572 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Chhapra: सारण पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए विगत 15 दिनों के विशेष अभियान में 572 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में रेल हादसा, डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, राहत और बचाव जारी 

पुलिस ने असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई करते हुए माह-जून के प्रथम पक्ष में विशेष अभियान चलाकर कुल 572 (पाँच सौ बहतर) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में हत्या के कांड में-19. दहेज हत्या के कांड में-05. लूट में-04, डकैती में 05. आर्म्स अधि० में-06, हत्या के प्रयास में-05. अपहरण में 10. बलात्कार में-01. पॉक्सो में-02. अनु जाति/जनजाति में-13. पुलिस पर हमला के कांड में 08. आई०टी० अधि० में-03. खनन के कांड में 29, चोरी के कांड में 15 अन्य विशेष कांड में 22. मद्यनिषेध के कांड में 328, वारंट में 53 तथा अन्य कांडों के 44 अभियुक्त शामिल हैं।

पुलिस ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पूरे माह इस विशेष अभियान में देशी शराब 4853 ली०, विदेशी शराब-7649 ली०, आग्नेयास्त्र-06. जिंदा कारतूस 22. मोटरसाईकिल 24, पिकअप-02. कार-06, ट्रक 48. ट्रैक्टर-04. नगद राशि-263200 रूपया मोबाईल-21, साईकिल-01. अपहृता-13, गोली का पिलेट-02 धारादार हथियार-01. बैट्री-01. प्रेशर जक-01 फाइटर-01. डिटॉल-92 बॉक्स डिस्प्रीन-28 पीस, LiV-52 सिरप-75 पीस नाइसिल पाउडर-181 बॉक्स, फेविकॉल-148 बॉक्स, फेक फेविकॉल-1540 पिस, इन हेलर 22 बॉक्स सोने जैसा आभूषण (लॉकेट-01. झुमका-03. नथुनी-02 अंगूठी-03. सिकडी-01), चाँदी जैसा आभूषण (पायल 04 जोड़ा, लॉकेट-01. अंगूठी-01) जप्त / बरामद किया गया।

वहीं जिलें में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से 79, 75, 500 रू० जुर्माना राशि वसूली गई। अवैध रूप से चल रहे देशी शराब की 81 भ‌ट्टीयो ध्वस्त कर लगभग 47000 लीटर अर्धनिर्मित शराब, पाश विनष्ट किया गया।

0Shares
Prev 1 of 246 Next
Prev 1 of 246 Next