आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में चार अभियुक्तो को सारण साइबर थाना ने दबोचा

Chhapra: सारण साइबर थाना ने आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष अमन ने बताया कि विगत 11 मई 2024 को सूचना प्राप्त हुई कि दिलीप कुमार, पिता- सदन चौधरी, सा०- मांझी थाना बाज़ार, थाना- मांझी, जिला- सारण द्वारा अपने पडोसी सचिन कुमार चौधरी, पिता- कंचन चौधरी को प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत लाभ दिलवाने का झांसा देकर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, छपरा में खाता खोलवाकर उनके अकाउंट से करोड़ो रुपया का लेनदेन किया गया, जो एक प्रकार का आर्थिक धोखाधड़ी है।

इस सम्बन्ध में सारण साइबर थाना कांड संख्या -151/24, दिनांक- 11.05.24, धारा- 419/420 भा0द0वि0 एवं 66(C)/ 66(D) IT एक्ट दर्ज किया गया था।

दिनांक- 21.06.24 को सारण साइबर थाना द्वारा काण्ड के नामजद अभियुक्त दिलीप कुमार, पिता- सदन चौधरी, सा०- मांझी थाना बाज़ार, थाना- मांझी, जिला- सारण सहित इस फ्रॉड कांड में संलिप्त तीन अन्य साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तों में दिलीप कुमार, उम्र- 22 वर्ष, पिता- सदन चौधरी, सा०- मांझी थाना बाज़ार ( दक्षिण टोला), थाना- मांझी, जिला- सारण, कृष्णा राम, उम्र-38 वर्ष, पिता-स्व० गणेश राम, सा०- मांझी थाना बाज़ार( दक्षिण टोला), थाना- मांझी, जिला- सारण, विकाश कुमार दास , उम्र-37 वर्ष, पिता-स्व० हीरालाल राम, सा०- मांझी थाना बाज़ार ( दक्षिण टोला), थाना- मांझी, जिला- सारण और सुनील कुमार राम, उम्र-38 वर्ष, पिता-स्व० सीताराम दास, सा०- मांझी थाना बाज़ार( दक्षिण टोला), थाना- मांझी, जिला- सारण शामिल हैं।

इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले छापामारी दल में अमन पुलिस उपाधीक्षक -सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना, पु०अ०नि० निरंजन कुमार, साईबर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थें।

0Shares
A valid URL was not provided.