Chhapra: नगर निगम के कर्मियों के द्वारा विगत छः माह में किये गये कार्य का लेखा जोखा एवं कितना कार्य नगर निगम के द्वारा किया गया उसकी प्रगति पर छपरा नगर निगम की महापौर राखी गुप्ता ने सभी पदाधिकारी से चर्चा की। सभी पदाधिकारियों को उन्होंने सख्ती से पेश आते हुए सभी कार्यों को ससमे पूरा करने का आदेश दिया।
इस दौरान सलेमपुर चौक के पास नाला के ऊपर स्लैब टूट गया है उसको तीन दिन के अंदर लगाने हेतु कनीय अभियंता नवीन कुमार को महापौर ने आदेश दिया। साथ ही लालाटोली मे विगत 6 वर्षो से हमेशा पानी जमा रहता है, उसके लिए जल्द से कार्य योजना बनाकर समस्या का निदान करने का निर्देश दिया।
उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड टूटे हुए नाले के उपर स्लैब को कब तक पूरा करना हैं उसकी सूची सभी अभियंताओं से मांगी। राजेंद्र कॉलेज के पास अतिक्रमण वाले मामले में महापौर ने अतिक्रमण हटाने हेतु आदेश दिया।
26 जून को अतिक्रमण उस स्थल पर हटाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा आदेश दे दिया गया है। सभी वार्डो मे नाले के उपर टूटे हुए स्लैब को दिये गये वार्ड पार्षद की सूची का जाँच कनीय अभियंता द्वारा समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए।
वार्ड 44 मे टेंडर हुए पथ का कार्य अभी तक क्यो नहीं हुआ इसका जवाब मांगा है। साथ ही फोगिंग के लिए सूची बनाकर जल्द से जल्द कार्य शुरु करने का निर्देश दिया। वार्ड 42 मे हवाई अड्डा से ढाला के पास तक रोड और नाला बनाने हेतु महापौर ने कनीय अभियंता नवीन को जल्द से जल्द टेंडर की प्रक्रिया करा कर कार्य शुरु करने का निर्देश दिया। सभी सफाई कर्मी का बायोमेट्रीक अटेंडेन्स का जाँच किया गया ताकि सफाई कर्मी जिसका सैलरी कट गया है उसमे संसोधन किया जाय और उस सफाई कर्मी को समझाया जाये और हड़ताल को तुरवाया जाय।
बैठक में नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर विकास प्रमण्डल 1 के एक्सक्यूटिव इंजीनियर, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, कनीय अभियंता, नगर मिशन प्रबंधक, पर्यावरण पदाधिकारी आदि मौजूद थे।