Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से छपरा नगर निगम की मेयर राखी गुप्ता और नव पदस्थापित नगर आयुक्त सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से गुरुवार देर शाम विभिन्न वार्डों और प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर और नगर आयुक्त ने लोगों ने भी समस्याओं को जाना और उसके जल्द निराकरण की बातें कहीं।
इस दौरान गुदरी बाजार समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। मेयर राखी गुप्ता ने बताया कि नव पदस्थापित नगर आयुक्त के साथ भ्रमण कर सभी जगहों में क्या समस्याएं है इससे उन्हे अवगत कराया गया है। ताकि समस्याओं का निराकरण जल्द किया जा सके।
इस दौरान उप मेयर प्रतिनिधि धर्मनाथ पिंटू, वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल सिंह, वार्ड 9 के पार्षद प्रतिनिधि सकलदेव राय समेत नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थें।