Breaking News

राघव चड्ढा के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

SHARDA
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मान ने पत्रकारों से कहा कि आज दिल्ली में राष्ट्रपति के समक्ष हमने देश में हो रही ‘लोकतंत्र की हत्या’ के विरुद्ध अपनी आवाज़ ज़ोर-शोर से उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि असंवैधानिक तरीकों से पार्टियों को तोड़ना और ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर नेताओं को क्लीन चिट देना लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ जैसी सस्ती राजनीतिक चालें कभी सफल नहीं होंगी। मान ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक लाखों पंजाबियों की आवाज हैं और पंजाब की जनता कभी विश्वासघात बर्दाश्त नहीं करती। उन्होंने खुद को ‘जनता का सेवक’ बताते हुए आश्वासन दिया कि वे जनता के जनादेश और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वहीं, राघव चड्ढा के साथ राष्ट्रपति से मिलने वालों में राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता भी शामिल रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पंजाब की आआपा सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया। उनका आरोप है कि सरकार पुलिस और प्रशासनिक संसाधनों का कथित तौर पर इस्तेमाल करके उन सांसदों को निशाना बना रही है, जिन्होंने हाल ही में आआपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। संभावना है कि वे कानूनी कार्रवाई के कुछ खास मामलों पर ज़ोर देंगे, जिनमें दलबदल करने वाले कुछ नेताओं के खिलाफ पुलिस केस भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आआपा के सात राज्यसभा सदस्यों- राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया। इससे आआपा को बड़ा झटका लगा, क्योंकि राज्यसभा में उसकी संख्या 10 से घटकर सिर्फ़ 3 रह गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें