Breaking News

प्रशान्त सिन्हा होंगे ‘सुंदर लाल बहुगुणा सम्मान’ से सम्मानित

गाजियाबाद। डा. प्रशान्त सिन्हा, जो एक प्रतिष्ठित लेखक एवं पर्यावरणविद हैं, को आगामी 29 मार्च को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘सुंदर लाल बहुगुणा सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान श्री चित्रगुप्त सेवा समिति द्वारा आयोजित 10वें वार्षिक सम्मेलन सह सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के संयोजक डा. सत्यप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम मीरगंज के बरवा में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि समिति प्रतिवर्ष देशभर की उन विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित करती है, जिन्होंने पर्यावरण, विज्ञान, तकनीक, साहित्य, समाज सेवा, खेल, उद्योग एवं शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ‘सुंदर लाल बहुगुणा सम्मान’ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समर्पित कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सम्मान है, जो सुंदर लाल बहुगुणा की स्मृति में स्थापित किया गया है।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें