Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, उप समाहर्ता (भूमि सुधार), सदर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, सदर तथा थानाध्यक्ष, डोरीगंज के साथ चिरांद स्थित ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थल की वर्तमान स्थिति, भूमि अभिलेख एवं संरक्षण संबंधी पहलुओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुरातात्विक स्थल से संबंधित सम्पूर्ण भूमि की अविलंब मापी कराकर विधिवत सीमांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा एवं संरक्षण प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमांकन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने स्थल को भव्य एवं आकर्षक रूप से विकसित करने के उद्देश्य से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया। प्रस्ताव में आधारभूत सुविधाओं के विकास, संरचनात्मक संरक्षण, पर्यटक सुविधा एवं सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप समुचित व्यवस्थाओं को शामिल करने पर बल दिया गया। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत जिला प्रशासन ने बताया कि चिरांद का पुरातात्विक महत्व राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित है, ऐसे में इसके संरक्षण एवं विकास को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, उप समाहर्ता (भूमि सुधार), सदर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, सदर तथा थानाध्यक्ष, डोरीगंज के साथ चिरांद स्थित ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थल की वर्तमान स्थिति, भूमि अभिलेख एवं संरक्षण संबंधी पहलुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुरातात्विक स्थल से संबंधित सम्पूर्ण भूमि की अविलंब मापी कराकर विधिवत सीमांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा एवं संरक्षण प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमांकन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने स्थल को भव्य एवं आकर्षक रूप से विकसित करने के उद्देश्य से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया। प्रस्ताव में आधारभूत सुविधाओं के विकास, संरचनात्मक संरक्षण, पर्यटक सुविधा एवं सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप समुचित व्यवस्थाओं को शामिल करने पर बल दिया गया।
जिला प्रशासन ने बताया कि चिरांद का पुरातात्विक महत्व राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित है, ऐसे में इसके संरक्षण एवं विकास को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।