Breaking News

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रमोद सिग्रीवाल ने दी बधाई

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उनसे मुलाकात कर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रमोद सिग्रीवाल ने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देशभर के युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति है और ऐसे में एक युवा नेतृत्व का शीर्ष पद पर पहुंचना गर्व की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि को बिहार के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब बिहार के किसी नेता को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है, जिससे पूरा राज्य गौरवान्वित है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। प्रमोद सिग्रीवाल ने उन्हें एक सक्षम संगठनकर्ता और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं में पार्टी के लिए काम करने की अभूतपूर्व ऊर्जा और उत्सुकता देखने को मिल रही है।

SHARDA
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें