Breaking News

प्रधानमंत्री ने कहा- विदेश जाने पर रोक नहीं, यात्रा पर टैक्स लगाने की बात वेबुनियाद

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उन मीडिया रिपोर्टों को “पूरी तरह से गलत” करार हुए खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि सरकार विदेश यात्रा पर कोई कर, उपकर या प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस तरह का प्रचार सरासर झूठ है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए ‘व्यापार करने में आसानी’ और ‘जीवन जीने में आसानी’ को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों हैदराबाद में 10 मई को और वडोदरा में 11 मई को वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से सात प्रकार के आह्वान किए थे। इनमें पश्चिमी एशिया के संकट को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की खपत को घटाने के लिए वर्क फ्राम होम और वाहनों पर निर्भरता कम करने, सार्वजनिक वाहन के प्रयोग को बढा़वा देने आदि की बात कही थी।

साथ ही साथ विदेशी मुद्रा की बचत के लिए सोना खरीदने की लालसा को भी कम करने का आह्वान किया था। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि आवश्यक होने पर ही विदेश यात्रा करें। उनका आशय गर्मियों की छुट्टियों मनाने आदि के लिए विदेश जाने वालों को संयम बरतने के लिए था। आवश्यक होने या व्यापार आदि के लिए विदेश की यात्रा पर रोक जैसी कोई बात नहीं थी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके बयान को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से लोग प्रभावित न हों, इसलिए साफ तौर पर कहा है कि हम ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ईज ऑफ लिविंग को प्राथमिकता देते हैं ।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें