Breaking News

हत्याकांड मामले में एक गिरफ्तार

CT DESK
1 Min Read
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Chhapra: नगर थाना में मंगलवार रात हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

सारण पुलिस ने बताया कि फर्दबयान प्राप्त हुआ जिसमें वादी द्वारा बताया गया कि छपरा कचहरी रेलवे कॉलोनी के पास उनके पुत्र की हत्या गोली मारकर कर दी गयी है। जिस संदर्भ में उक्त फर्दबयान के आधार पर नगर थाना कांड सं0-79/2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के त्वरित उद्भेदन एवं दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर मुख्य नामजद अभियुक्त संजीव चौधरी को गिरफ्‌तार किया गया है।

सारण पुलिस ने बताया कि गिरफ्‌तार अभियुक्त से घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

    हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

    Share This Article
    ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
    WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें