आज का पंचांग
दिनांक 08 /09 /2023 शुक्रवार
भाद्रपद कृष्णपक्ष नवमी
संध्या 05:30 उपरांत दशमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : मृगशिरा
दोपहर 12:09 उपरांत आद्रा
चन्द्र राशि : मिथुन
सूर्योदय 05:32 सुबह,
सूर्यास्त :06 :02 संध्या
चंद्रोदय :12 :11 रात्रि ( 09 /09 /23 तक )
चंद्रास्त :01:48 दोपहर
लगन : सिह 06:15 सुबह
उपरांत कन्या लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
चर :05:32 सुबह 07:06 सुबह
लाभ :07:06 सुबह 08:40 सुबह,
अमृत :08:40 सुबह 10:14 सुबह ,
काल :10:14 सुबह11:47 सुबह,
शुभ :11:47 सुबह 01:21 दोपहर
रोग :01:21 दोपहर 02:55 दोपहर,
उद्देग :02:55 दोपहर 04:29 संध्या
चर :04:29 संध्या 06:03संध्या
राहुकाल
सुबह 10:13 से 11:47 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह11:22 से 12:12 दोपहर
दिशाशूल : पच्छिम
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे शुभ होगा.
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।समाज में आपको लेकर सकारात्मक भावना बनेगी और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कॉलेज के किसी काम में खर्चा होगा। मित्रों का भी साथ मिलेगा। पढ़ाई में कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर सफेद
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा।व्यापार करते है तो सावधान रहे क्योंकि आज के दिन बाज़ार में आपके नए शत्रु बन सकते है।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यदि आपको अस्थमा की समस्या है तो आज के दिन अपना ज्यादा ध्यान रखे। हो सके तो डॉक्टर को एक बार चेक करवा ले। मधुमेह के मरीज मीठा खाने से बचे क्योंकि शुगर का लेवल बढ़ सकता है।
लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे।नौकरी करते है तो आज के दिन किसी नए सहकर्मी के ऊपर दिल आ सकता है और आप उनसे आकर्षित महसूस करेंगे। हालांकी आप उनसे अपने दिल की बात कह नही पाएंगे ।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी।पढ़ाई में किसी काम को लेकर परेशान थे या कुछ समय से वह पूरा नही हो पा रहा था तो आज के दिन उसमे किसी मित्र की सहायता मिलेगी। प्रोजेक्ट का काम है तो वह भी पूरा होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरून
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा।यदि प्रेम संबंध में है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी तथा कुछ चीजों को लेकर चर्चा भी होगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा।नौकरी में काम ज्यादा होगा और चुनौतियां भी आएगी लेकिन आप उन्हें भली भांति संभाल लेंगे। काम ज्यादा होने पर भी आप उसमे आनंद लेंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर भूरा
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। घर के सदस्य आपके काम और व्यवहार से प्रसन्न दिखाई देंगे और आपकी बुद्धिमता की प्रशंसा भी होगी। कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा संभव हैं।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।नौकरी में मन कम लगेगा और ऑफिस से त्यागपत्र देने का भी विचार मन में आएगा। आज के दिन आपका ज्यादा ध्यान नयी नौकरी की तलाश में रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। सिंगल है और किसी जीवनसाथी की तलाश में है तो आज के दिन निराश रहना पड़ सकता है। हालाँकि आपका किसी पर दिल आ सकता है ।
लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।यदि आप मैनेजमेंट या बी.टेक की तैयारी कर रहे है तो आज के दिन कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। भविष्य को लेकर आशान्वित होंगे।
लकी नंबर 6लकी कलर केसरी
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847