बेंगलुरु: बसवराज बोम्मई बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण पूर्वाह्न 11 बजे होगा।
उनकी सरकार में तीन नए उप मुख्यमंत्री आर.अशोक, बी.श्रीरामुलु और गोविंद करजोल होंगे।।
गोविंद करजोल पिछले बीएस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री थे।
डॉ सीएन अश्वत्नारायण और पिछली कैबिनेट में पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को पद से हटा दिया गया है। कल बसवराज बोम्मई अकेले शपथ लेंगे।