Breaking News

राजेन्द्र कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

2 Min Read

Chhapra: राजेन्द्र कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऋचा मिश्रा, डॉ इकबाल जफर अंसारी, डॉ बी एस साहू सहित रासेयो के छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

SHAILFORD
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो संजय कुमार ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित रहते हुए रासेयो के आदर्शो को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बी एस साहू ने अपने वक्तव्य में एनएसएस की स्थापना के उद्देश्य एवं इतिहास पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को पर्यावरण, समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्राकृतिक आपदा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने इस दौरान महात्मा गाँधी, स्वामी विवेकानंद आदि महापुरुषों के विचारों को भी रेखांकित किया।

DOON
विज्ञापन

इसी क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ इकबाल जफर अंसारी ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों से सेवा भावना के साथ कर्तव्य-पालन की अपील की तथा समसामयिक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऋचा मिश्रा ने किया। उन्होंने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया और स्थापना के उद्देश्यों के प्रति भी विद्यार्थियों का ध्यान आकृष्ट किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर वालेंटियर महिमा कुमारी ने एनएसएस से संबंधित कविता पाठ किया। वरिष्ठ स्वयं सेवक शिवम कुमार, राकेश शर्मा, शशि कुमार यादव, जूली कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें