Chhapra: छपरा शहर के प्रतिष्ठित दून सेन्ट्रल स्कूल ने एक बार पुनः अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के दो मेधावी छात्रों ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की कक्षा VI (सत्र 2026–27) की प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी प्रकाशित परीक्षा परिणाम के अनुसार सफल छात्रों में अंश कुमार (रोल नंबर 541414) एवं आदित्य आनंद (रोल नंबर 542454) शामिल हैं।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, अनुभवी शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा विद्यालय की सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल है। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल सफल छात्रों को स्थानीय रामकृष्ण मिशन आश्रम में पूज्य स्वामी अतिदेवानन्द जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी जी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दून सेन्ट्रल स्कूल गुणवत्ता आधारित शिक्षा, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के बल पर छपरा में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार मिश्रा, प्राचार्य श्रीकांत सिंह, प्रबंधक जय प्रकाश सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा शहर के प्रतिष्ठित दून सेन्ट्रल स्कूल ने एक बार पुनः अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विद्यालय के दो मेधावी छात्रों ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की कक्षा VI (सत्र 2026–27) की प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रकाशित परीक्षा परिणाम के अनुसार सफल छात्रों में अंश कुमार (रोल नंबर 541414) एवं आदित्य आनंद (रोल नंबर 542454) शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, अनुभवी शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा विद्यालय की सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल है।
सफल छात्रों को स्थानीय रामकृष्ण मिशन आश्रम में पूज्य स्वामी अतिदेवानन्द जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी जी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दून सेन्ट्रल स्कूल गुणवत्ता आधारित शिक्षा, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के बल पर छपरा में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार मिश्रा, प्राचार्य श्रीकांत सिंह, प्रबंधक जय प्रकाश सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ