Breaking News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रांतीय संकुल बैठक का हुआ आयोजन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर में प्रांतीय सकुल प्रमुख एवं संकुल संयोजन बैठक -2026 -27 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, मुजफ्फरपुर के विभाग निरीक्षक राजेश कुमार रंजन, क्षेत्रीय समिति के सदस्य,डा० शरद चौधरी, प्रो० रवींद्र पाठक सीवान विभाग के संयोजक तथा विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रो०, डा० अमरनाथ प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं वंदना से किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार के द्वारा आगत अतिथियों का परिचय कराया गया तथा अतिथियों का सम्मान विद्यालय प्रबधकारिणी समिति के सचिव डा० सुरेश प्रसाद सिहं,उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल के द्वारा किया गया।

SHARDA
विज्ञापन

प्रस्ताविकी उद्बोधन में राजेश कुमार रंजन ने बैठक के महत्ता को बताते हुए कहा कि विद्या भारती योजना के विभिन्न आयामों की दृष्टि से 1983 से यह योजना शुरू हुई जो बालक के सर्वांगीण विकास एवं समाज को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मुख्य उद्बोधन में प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने चारों युगों में कलयुग के लिए ‘संघे शक्ति कलयुगे’ की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संकुल निर्माण और उसकी योजना विभिन्न परिवेश और परिस्थितियों वाले विद्यालयों का एक समूह होता है जो शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कौशलों का आदान -प्रदान करने का एक माध्यम होता है,जो हम शिक्षा कार्यकर्ताओं के लिए एकता का परिचायक है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का अध्यक्षीय आशीर्वचन डा०शरद चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो० रवींद्र पाठक के द्वारा किया गया। मंच संचालन चंपारण के विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय ने किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव सुरेश प्रसाद, उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य रामदयाल शर्मा मिडिया प्रमुख अनिल कुमार आजाद, राजेश पाठक,राजेश कुमार, मणिभूषण सिन्हा,आशुतोष चौधरी, नीलू कुमारी, इन्दु कुमारी, दर्शना सिंह, संगीता कुमारी, रिचा गुप्ता, स्वाति, प्राची, सतीश कुमार, प्रकाश कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें