Chhapra: श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष फाइल ब्रोशर का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सह सचिव कीर्ति सिंह सोलंकी, प्राचार्य सम्पूर्णानन्द तिवारी सहित चिकित्सक एवं संस्थान के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सम्पूर्णानन्द तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय की ओर से प्रत्येक माह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि विशेष फाइल ब्रोशर के माध्यम से मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, विभागों तथा उपचार संबंधी आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से प्राप्त हो सकेगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों ने इस पहल को मरीजों के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।



















