Breaking News

बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

धर्मशाला, 27 जनवरी (हि.स.)। कांगड़ा जिला के बैजनाथ में एक बेटे द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की हत्या कर दी गई है। यह सनसनीखेज मामला बैजनाथ पुलिस थाना के तहत नगेहड़ में सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव व डाकघर नगेहड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद से सम्बंधित है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बैजनाथ के तहत नगेहड़ गांव में आरोपी सुरेंद्र कुमार ने पहले अपनी माता राम प्यारी, पिता जगदीश चन्द व छोटे भाई सुरजीत कुमार सभी निवासी नगेहड़ के साथ गाली-गलोच किया। इसी बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया और उसने उनके साथ मारपीट भी की। इस मारपीट में इसके पिता जगदीश चंद की मौत हो गई। पुलिस ने इस सन्दर्भ में धारा 103, 115 (2) व 352 भारतीय न्याय सहिंता में मामला पुलिस थाना में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्यवाही जारी है।

SHARDA
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें