Breaking News

बेटे ने ईंट से प्रहार कर की अपनी मां की हत्या

2 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

धौलपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले में मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए एक कलियुगी बेटे से ईंट का प्रहार कर अपनी ही मां की हत्या कर दी। धौलपुर जिले के राजाखेडा उपखंड क्षेत्र के गांव बसई घीयाराम में बुधवार तडके मां और बेटे के बीच में किसी बात पर कहासुनी के बाद में यह वारदात हुई। वारदात के बाद में मौके पर पंहुची पुलिस ने आरोपित बेटे को हिरासत में लिया है।

राजाखेडा थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि राजाखेडा थाना इलाके के गांव बसई घीयाराम में संजय कुमार की अपनी मां सोनर्दई के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर गुस्साए संजय ने बुधवार सुबह ईंट से अपनी मां सोनदेई के सिर पर कई प्रहार किए। जिससे करीब 55 साल की सोनदेई की मौके पर ही मौत हो गई। संजय के गुस्से को देखते हुए मौके पर मौजूद ग्रामीणों में से कोई भी सोनदेई को बचाने नहीं आया। पुलिस ने संजय को हिरासत में लिया है तथा पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मृतका सोनदेई के शव को राजाखेडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पडताल में आरोपित संजय के मानसिक रुप से बीमार होने तथा बीते करीब दो साल से उसका इलाज चलने की बात भी सामने आई है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें