चंडीगढ़, 06 मई (हि.स.)। पंजाब के जालंधर व अमृतसर में मंगलवार रात दो बम धमाके हुए। पहला धमाका जालंधर में बीएसएफ कैंप के बाहर हुआ तो कुछ घंटों के अंतराल पर दूसरा धमाका अमृतसर कंटोनमेंट कैंट के बाहर हुआ। दोनों धमाकों में आईईडी के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। पंजाब पुलिस तथा बीएसएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धमाके की पहली घटना जालंंधर में पीएपी चौक के पास बीएसएफ कैंप के बाह हुई। यह धमाका जिस एक्टिवा में हुआ वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह (गांव गढ़ा) की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर में हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। धनप्रीत कौर के अनुसार स्कूटी में आग लगने के बाद ही विस्फोट हुआ है। जानकारी मिली है कि स्कूटी पर दो युवक आए थे दोनों को पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज ने हिरासत में रखा है। फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह उर्फ क्रिस ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पार्सल देने नहीं बल्कि लेने आया था। एक्टिवा फुटपाथ पर खड़ी की और गेट पर पार्सल देने के लिए फौजी को कॉल किया। वह इंतजार कर रहा था, तभी एक युवक पास से निकला। कुछ देर बाद धमाका हो गया। रात में ही जांच एजेंसियां बीएसएफ से रिटायर्ड कश्मीर सिंह के गढ़ा स्थित सडक़ मोहल्ला पहुंचीं। यहां गुरप्रीत के बारे में जानकारी जुटाई गई। पता चला कि वह अपने ममेरे भाई को घर छोड़कर सीधे बीएसएफ चौक आया था। जांच के बाद टीम वापस लौट गई। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान इस घटना के कुछ घंटे बाद रात करीब 11.15 बजे अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के बाहर बम धमाका हुआ। धमाके की सूचना के बाद सेना के आला अधिकारी तथा अमृतसर के एसएसपी देहाती सुहेल मीर भी पहुंचे। कई घंटे तक पुलिस ने अमृतसर में हुए धमाके की पुष्टि नहीं की। बुधवार तड़के जांच पूरी होने के बाद एसएसपी ने बताया कि खासा मार्ग पर खासा में कैंट एरिया की दीवार के बाहर धमाके की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी व्यक्ति ने बाहर से कुछ धमाके वाली वस्तु को अंदर फेंका है। टीन के साथ टकराकर धमाका हो गया। जिससे बीएसएफ कैंप का टीन शैड उड़ गया। एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि धमाकों में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
चंडीगढ़, 06 मई (हि.स.)। पंजाब के जालंधर व अमृतसर में मंगलवार रात दो बम धमाके हुए। पहला धमाका जालंधर में बीएसएफ कैंप के बाहर हुआ तो कुछ घंटों के अंतराल पर दूसरा धमाका अमृतसर कंटोनमेंट कैंट के बाहर हुआ। दोनों धमाकों में आईईडी के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। पंजाब पुलिस तथा बीएसएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धमाके की पहली घटना जालंंधर में पीएपी चौक के पास बीएसएफ कैंप के बाह हुई। यह धमाका जिस एक्टिवा में हुआ वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह (गांव गढ़ा) की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था।
1 / 3
विज्ञापन
गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर में हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। धनप्रीत कौर के अनुसार स्कूटी में आग लगने के बाद ही विस्फोट हुआ है। जानकारी मिली है कि स्कूटी पर दो युवक आए थे दोनों को पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज ने हिरासत में रखा है। फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं।
डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह उर्फ क्रिस ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पार्सल देने नहीं बल्कि लेने आया था। एक्टिवा फुटपाथ पर खड़ी की और गेट पर पार्सल देने के लिए फौजी को कॉल किया। वह इंतजार कर रहा था, तभी एक युवक पास से निकला। कुछ देर बाद धमाका हो गया।
1 / 2
विज्ञापन
रात में ही जांच एजेंसियां बीएसएफ से रिटायर्ड कश्मीर सिंह के गढ़ा स्थित सडक़ मोहल्ला पहुंचीं। यहां गुरप्रीत के बारे में जानकारी जुटाई गई। पता चला कि वह अपने ममेरे भाई को घर छोड़कर सीधे बीएसएफ चौक आया था। जांच के बाद टीम वापस लौट गई।
इस घटना के कुछ घंटे बाद रात करीब 11.15 बजे अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के बाहर बम धमाका हुआ। धमाके की सूचना के बाद सेना के आला अधिकारी तथा अमृतसर के एसएसपी देहाती सुहेल मीर भी पहुंचे। कई घंटे तक पुलिस ने अमृतसर में हुए धमाके की पुष्टि नहीं की।
बुधवार तड़के जांच पूरी होने के बाद एसएसपी ने बताया कि खासा मार्ग पर खासा में कैंट एरिया की दीवार के बाहर धमाके की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी व्यक्ति ने बाहर से कुछ धमाके वाली वस्तु को अंदर फेंका है। टीन के साथ टकराकर धमाका हो गया। जिससे बीएसएफ कैंप का टीन शैड उड़ गया। एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि धमाकों में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।