आज का पंचांग | भाद्रपद कृष्णपक्ष त्रयोदशी

आज का पंचांग | भाद्रपद कृष्णपक्ष त्रयोदशी

आज का पंचांग
दिनांक 21/ 08/2025 गुरुवार
भाद्रपद कृष्णपक्ष त्रयोदशी
दोपहर 12:44 उपरांत चतुर्दशी
नक्षत्र पुष्य
रात्रि 12:08 उपरांत अश्लेशा (22 अगस्त 2025)
चन्द्र राशि -कर्क
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:25 सुबह
सूर्यास्त :06:19 संध्या
चंद्रोदय :04:14 रात्रि (22अगस्त 2025 )
चंद्रास्त : 05:15 संध्या
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 05:24 सुबह 07:02 सुबह,
रोग 07:02 सुबह 08:39 सुबह
उद्देग 08:39 सुबह 10:16 सुबह
चर 10:16 सुबह 11:52 सुबह
लाभ 11:52 सुबह 01:29 दोपहर
अमृत 01:29 दोपहर 03:06 दोपहर
काल 03:06 दोपहर 04:43 संध्या
शुभ 04:43 संध्या 06:19 संध्या
लगन :सिह
सुबह 07:24 उपरांत कन्या लगन
राहुकाल
सुबह 11:53 से 01:30 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11 :27 से 12:18 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें। चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 6 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। संत-समागम होगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
लकी नंबर 4 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।
लकी नंबर लकी कलर

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी।
लकी नंबर लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें