आज का पंचांग | श्रावण कृष्णपक्ष सप्तमी

आज का पंचांग | श्रावण कृष्णपक्ष सप्तमी

आज का पंचांग
दिनांक 17/07/2025 गुरुवार
श्रावण कृष्णपक्ष सप्तमी
संध्या 07:08 उपरांत अष्टमी
नक्षत्र रेवती
सुबह 03:39 उपरांत अश्वनी (18 जुलाई 2025 )
चन्द्र राशि मीन
सुबह 03:39 उपरांत मेष
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:09 सुबह
सूर्यास्त :06:42 संध्या
चंद्रोदय :11:01 रात्रि
चंद्रास्त : 11:14 सुबह
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 05:09 सुबह 06:50 सुबह,
रोग 06:50 सुबह 08:32 सुबह
उद्देग 08:32 सुबह 10:14 सुबह
चर 10:13 सुबह 11:56 सुबह
लाभ 11:56 सुबह 01:37 दोपहर
अमृत 01:37 दोपहर 03:19 दोपहर
काल 03:19 दोपहर 05:01 संध्या
शुभ 05:02 संध्या 06:42 संध्या
लगन :मिथुन
सुबह 05:10 उपरांत लगन कर्क
राहुकाल
दोपहर 01:37 से 03:19 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:28 से 12:22 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। विवाद न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर बैंगनी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।
लकी नंबर 4 लकी कलर भूरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर लाल

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर स्लेटी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें