आज दिनांक 30 अगस्त 2026, दिन रविवार। आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर आज का दैनिक राशिफल लेकर हम आपके बीच उपस्थित हैं।
आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किन क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है और क्या है आपका शुभ अंक एवं शुभ रंग।
आज का राशिफल
मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। धन खर्च होगा तथा उसे लेकर तनाव भी हो सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो ग्राहकों के साथ कहासुनी हो सकती है, जो बाजार में आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।
लकी नंबर 5
लकी कलर महरून
वृषभ 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। करियर में अभूतपूर्व सफलता मिलने के संकेत हैं तथा किसी व्यक्ति से उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी।
लकी नंबर 3
लकी कलर आसमानी
मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट या रोग के कारण बाधा संभव है। फालतू खर्च हो सकता है। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका लव पार्टनर जरूरत के अनुसार आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाएगा, जिस कारण मन में निराशा का भाव रह सकता है। हालांकि, आप उन्हें समझने का प्रयास करेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।
लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी
कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव का अनुभव कर सकते हैं। ऐसा महसूस हो सकता है कि परिवार के लोग आपके साथ होते हुए भी आपके साथ नहीं हैं। अकेलेपन की भावना हावी हो सकती है।
लकी नंबर 7
लकी कलर हरा
सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख-सुविधाओं के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने की संभावना है तथा कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के काम को लेकर उत्साह रहेगा, लेकिन परिणाम संतोषप्रद नहीं होगा।
लकी नंबर 8
लकी कलर सफेद
कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। काम और आराम के बीच संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। मन में किसी चीज को लेकर घबराहट रहेगी, लेकिन किसी अपने के साथ साझा करने से वह दूर हो जाएगी।
लकी नंबर 1
लकी कलर स्लेटी
तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, चिंता और बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट-कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा तथा पुराने मतभेद दूर होंगे। एक-दूसरे को और अच्छे से जानने का अवसर प्राप्त होगा तथा आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अनकहे पल साझा करेंगे।
लकी नंबर 6
लकी कलर केसरी
वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर-बाहर सहयोग मिलेगा। अपेक्षित कार्य समय पर संपन्न होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आज के दिन कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी सफलता हाथ लगेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, जो करियर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
लकी नंबर 4
लकी कलर नीला
धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रह सकती है। यदि आपने किसी दूसरे शहर में ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है तो उसकी बात आगे बढ़ सकती है। कहीं से कुछ ऐसा प्राप्त होगा, जो मन को आनंदित करेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।
लकी नंबर 8
लकी कलर पीला
मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भूमि, भवन, दुकान और फैक्टरी आदि खरीदने की योजना बन सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचित लोगों पर अतिविश्वास न करें। घुटनों या जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। गठिया से पीड़ित लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे तथा किसी प्रकार की बड़ी समस्या नहीं होगी।
लकी नंबर 1
लकी कलर गुलाबी
कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज का दिन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उत्तम रहेगा तथा मनचाहा परिणाम मिलने की भी संभावना है। स्कूल में आपके लिए सकारात्मक माहौल बनेगा तथा सभी आपकी प्रशंसा करेंगे।
लकी नंबर 4
लकी कलर भूरा
मीन 🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे और लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है, लेकिन यह तभी लें जब आपको इसकी बहुत आवश्यकता हो। धन प्राप्ति के नए स्रोतों की तलाश की जा सकती है।
लकी नंबर 2
लकी कलर ग्रे
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847



















