Breaking News

सारण जिला ओलंपिक संघ ने मनाई मेजर ध्यानचंद की जयंती, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

2 Min Read

Chhapra: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सारण जिला ओलंपिक संघ की ओर से विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संघ के पूर्ववर्ती खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक रहे स्वर्गीय बैजनाथ सिंह तथा स्वर्गीय समीउल्लाह अंसारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

DOON
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सारण जिले का नाम रोशन करने वाले पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां जिले की खेल प्रतिभा और खेल संस्कृति को मजबूत करती हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सारण जिला ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से मुकेश यादव को अध्यक्ष तथा सभापति बैठा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में हरेंद्र दास एवं प्रवीण कुमार को उपाध्यक्ष, जबकि शक्ति, अभय प्रकाश, ममता कुमारी एवं कुणाल कुमार को संयुक्त सचिव बनाया गया। मिराज खान कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्मल ठाकुर, धनंजय कुमार गोलू, सुरभित दत्त, जाकिर अली, के.के. सिंह, सिन्हा, सतीश कुमार एवं अमित कुमार को शामिल किया गया।

समारोह में विभूति नारायण शर्मा, मदन सिंह एवं नागेंद्र सिंह सहित खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सारण का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें