Breaking News

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) का सदस्यता महाअभियान शुरू

2 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: जिला अतिथि गृह में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदस्यता महाअभियान की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रखंड अध्यक्षों को सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन

मौके पर जिलाध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव ने बताया कि यह सदस्यता अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन के नेतृत्व में आज पूरे प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में सभी प्रखंड अध्यक्षों को सदस्यता दिलाई जा रही है, जो आगे अपने-अपने प्रखंडों में जाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में एक साथ संचालित किया जाएगा और प्रथम चरण में 20,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) सारण जिले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी।

विज्ञापन

इस बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, विनय कुमार, नीरज दुबे, जिला संगठन प्रभारी आनंद कुमार, जिला प्रधान महासचिव विशाल कुमार, जिला महासचिव राजीव कुमार राय, सत्यनारायण चौधरी, जिला सचिव पंकज कुमार, छपरा नगर अध्यक्ष विपुल कुमार सहित सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रखंड अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें