Breaking News

बिहार की राजग सरकार विकास के सभी मानकों पर सबसे नीचे है: तेजस्वी यादव

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 05 मार्च (हि.स.)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

SHAILFORD
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीते 21 वर्षों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के दौरान बिहार विकास के लगभग सभी प्रमुख संकेतकों में देश में सबसे नीचे बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य साक्षरता दर, प्रति व्यक्ति आय, किसानों की आय, निवेश, उपभोग और बिजली खपत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पिछड़ा हुआ है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

तेजस्वी ने कहा कि दूसरी ओर अपराध, गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार जैसे मामलों में बिहार शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जो सरकार की नीतिगत विफलता को दर्शाता है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति को भी गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य में स्कूल ड्रॉपआउट रेट अधिक है और पुपिल-टीचर अनुपात असंतुलित है। इसके साथ ही उन्होंने कुपोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि राज्य में डॉक्टरों के लगभग 58 प्रतिशत पद खाली हैं, जिससे आम जनता को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए चुनाव के दौरान झूठे वादे करती है और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करती है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे बिहार के विकास के मुद्दे पर कहीं भी सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं।

तेजस्वी यादव के बयान का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। पार्टी प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले लगभग 20 वर्षों से भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार चला रहे हैं और पिछले 12 वर्षों से केंद्र में भी उनकी (राजग) सरकार रही है। इसके बावजूद बिहार का पिछड़ापन दूर नहीं हो पाया है।

कांग्रेस प्रवक्त ने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और केवल चुनावी रैलियों में बयानबाजी करने के बजाय विकास पर ध्यान देना चाहिए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें