Breaking News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

2 Min Read

Chhapra: सरस्वती शिशु विद्या मंदिरद्वारा कक्षा दसवीं (सीबीएसई बोर्ड) के प्रतिभाशाली एवं होनहार विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालयी शिक्षा पूर्ण होने के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रो. अमर नाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य विनोद कुमार तथा समिति सदस्य पुर्नेंदु रंजन सिंह, दीपमाला, मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. ओंकार नाथ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, भावुकता और प्रेरणा के वातावरण से सराबोर रहा। अध्यक्ष डॉ. प्रो. अमर नाथ प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके जीवन में आने वाली विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए उपयोगी सुझाव दिए। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

कक्षा दशम के कक्षाचार्य अनिल कुमार आजाद, मनीष कुमार सिंह एवं दर्शना सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समय के महत्व को समझने तथा आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूर्ण तन्मयता से करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बेहतर परिणाम प्रस्तुत कर कीर्तिमान स्थापित करने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में भैया आदित्य राज, अभिज्ञान प्रकाश, हंसराज राठौर तथा बहन रिया एवं दीपांजलि ने अपने अनुभव साझा किए। मंच संचालन राजेश कुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम के अंत में सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की अमूल्य निधि सिद्ध होगी।

इस अवसर पर कक्षा दशम के सभी भैया-बहन, विद्यालय के आचार्यगण राजेश कुमार, मणि भूषण सिंहा, राजेश कुमार यादव, नीलू कुमारी, स्वाति सिंह, प्राची, इंदु कुमारी, योगेश त्रिपाठी, शुभम कुमार, रितेश रंजन, दिलीप पति तिवारी सहित अन्य आचार्य-बंधु, भगिनी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें