Breaking News

जेपीएम कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण मॉडल

Chhapra: जय प्रकाश महिला कॉलेज के विज्ञान संकाय की ओर से गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार क्षमता का विकास करना था।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोग और अनुसंधान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक सोच और नवाचार आज के समय की बड़ी आवश्यकता है।

प्रदर्शनी में गणित, रसायन विज्ञान, भौतिकी, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विभाग की छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत किए। छात्राओं ने जल का विद्युत अपघटन, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, गणितीय सिद्धांतों सहित विज्ञान से जुड़े कई रोचक मॉडल प्रदर्शित किए, जिन्हें उपस्थित शिक्षकों और छात्राओं ने सराहा।

DOON
विज्ञापन

विज्ञान संकाय की शिक्षिकाओं डॉ. एकता अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा रिचार्या, डॉ. बबीता बर्धन, डॉ. मुग्धा पांडेय, डॉ. रिंकी कुमारी तथा डॉ. प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं तथा प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें