पुष्पा 2 की पहली झलक इस तारीख को देखने मिलेगी

पुष्पा 2 की पहली झलक इस तारीख को देखने मिलेगी

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म पुष्पा 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा फिल्म से अपनी अलग पहचान बनाई। अब हर कोई अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को देखने के लिए उत्सुक है। सबकी निगाहें इस पर टिकी हुई हैं कि पुष्पा 2 कब आएगी। इसका जवाब है अल्लू अर्जुन का बर्थडे। जी हां.. अल्लू अर्जुन इस साल अपना बर्थडे स्पेशल करने वाले हैं। अल्लू अर्जुन अपने जन्मदिन पर पुष्पा 2 की पहली झलक जारी करेंगे।

8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। पुष्पा 2 का पहला ग्रैंड लुक 8 अप्रैल को कंफर्म किया गया है। लेकिन अगर कोई सवाल है कि पुष्पा 2 फिल्म कब रिलीज जाएगी तो इसका जवाब है, पुष्पा 2 साल 2023 के आखिर तक रिलीज हो सकती है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में है।

पुष्पा 2 में पुष्पा (आल्लू अर्जुन) और भंवर सिंह शेखावत (फहद फासिल) के बीच संघर्ष जारी रहेगा। रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें