Big Boss 19 में भोजपुरी तड़का, नीलम गिरी की धमाकेदार एंट्री

Big Boss 19 में भोजपुरी तड़का, नीलम गिरी की धमाकेदार एंट्री

Entertanment: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलम गिरी ने बिग बॉस 19 में अपनी शानदार एंट्री से सबका दिल जीत लिया है। शो के प्रीमियर एपिसोड में नीलम ने स्टेज पर डांस कर धमाल मचाया और अपने चुलबुले अंदाज से सलमान खान तक को इंप्रेस कर दिया। उनकी एंट्री ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

नीलम गिरी का नेचर और उनका देसीपन, ग्लैमरस स्टाइल के साथ मिलकर उन्हें शो के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन बना रहा है। फैंस को भी उनका बबली नेचर एंटरटेनिंग लग रहा है। शुरुआत से ही उन्होंने साफ कर दिया कि वो घर में गर्दा उड़ा देंगी और उनकी झलक देखकर लगता भी है कि वो शो में चार्म लेकर आई हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री का भी मिल रहा समर्थन

नीलम को इंडस्ट्री से भी सपोर्ट मिल रहा है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उन्हें बिग बॉस जर्नी के लिए शुभकामनाएं दीं। फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

नीलम की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके म्यूजिक वीडियोज़ पर 300-400 मिलियन तक व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में घर के अंदर उन्हें पब्लिक सपोर्ट का बड़ा फायदा मिल सकता है।

Akshara Singh जैसी एक्ट्रेसेस ने भी शो में लिया था हिस्सा

बिग बॉस में भोजपुरी स्टार्स की एंट्री कोई नई बात नहीं है। इससे पहले मोनालिसा, संभावना सेठ और अक्षरा सिंह जैसी एक्ट्रेसेस ने भी शो में हिस्सा लिया था। वहीं, दिनेश लाल यादव और मनोज तिवारी जैसे सितारों ने भी बिग बॉस हाउस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। अब इस सीजन में नीलम गिरी कितनी छाप छोड़ पाती हैं, ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें