कोरोना महामारी के बीच अनुष्का और विराट ने बढ़ाये मदद काे हाथ

कोरोना महामारी के बीच अनुष्का और विराट ने बढ़ाये मदद काे हाथ

देश में बढ़ती कोरोना महामारी के बीच फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने देश की इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का और विराट दोनों मिलकर एक फंडरेजिंग अभियान के जरिए जरुरतमंदों के लिए धनराशि इकट्ठा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए दो करोड़ रुपये भी दान किए हैं। दोनों आम जनता से धन जुटाने वाली संस्था केटो के जरिये यह धनराशि इकट्ठा कर रहे हैं। उनका लक्ष्य 7 करोड़ रुपये जुटाने का है। वहीं अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस से देश की इस मुश्किल घड़ी में मदद के लिए आगे आने की अपील कर रहे है।
इस वीडियो में अनुष्का कहती है-‘कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के दौरान भारत के लिए चीजें बहुत सी कठिन हो गई हैं। अपने देश को इस तरह से संघर्ष करता देख बहुत दर्द महसूस होता है।’ इसके बाद विराट कोहली बोलते हैं- ‘हम उन लोगों के बहुत आभारी हैं, जो दिन रात हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनकी निष्ठा की हम सराहना करते हैं। इसके बाद अनुष्का कहती हैं- ‘लेकिन अब उन्हें जरूरत है हमारे सपोर्ट की और हमें उनके साथ खड़े होने की। हम एक साथ मिलकर इससे उबर सकते हैं।’ फिर विराट कोहली बताते हैं कि वह अपनी वाइफ से साथ मिलकर फंडरेजर की पहल कर रहे हैं। इससे जुटी सारी धनराशि लोगों की मदद में उपयोग होगी। वहीं, अनुष्का ने भी लोगों को डोनेट करने की अपील की है। उन्होंने कहा- ‘ये वक्त है साथ मिलकर आगे बढ़ने का। अगर हम साथ होंगे तो इस जंग को भी जीत जाएंगे। सुरक्षित रहें। जय हिंद।’
उल्लेखनीय है पिछले साल हुई कोरोना महामारी के बीच भी विराट और अनुष्का ने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी और इस साल भी वह देश की इस मुश्किल घड़ी में मदद के लिए आगे आये हैं।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें