सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधकारिणी समिति का पुनर्गठन, प्रो० अमरनाथ प्रसाद अध्यक्ष, सुरेश सिंह सचिव, ई० अमरेश मिश्रा को कोषाध्यक्ष का दायित्व

सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधकारिणी समिति का पुनर्गठन, प्रो० अमरनाथ प्रसाद अध्यक्ष, सुरेश सिंह सचिव, ई० अमरेश मिश्रा को कोषाध्यक्ष का दायित्व

Chhapra: सरस्वती शिशु मंदिर की प्रबंधकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति का कार्यकाल दो वर्षों का होगा। विद्यालय की समिति की बैठक में नव मनोनीत सदस्यों के नाम की घोषणा की गई। 

प्रांतीय प्रतिनिधि विभाग निरीक्षक राजेश रंजन ने नव मनोनीत अध्यक्ष के नाम कि घोषणा करते हुए कहा कि विद्या भारती शिक्षण संस्थान देश भर में संचालित है। जहां लाखों बच्चे शिक्षा, संस्कार, अनुशासन प्राप्त कर रहे हैं। यह गौरव की बात है कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों की स्थापना 1952 में हुई थी, जिसके बाद छपरा का विद्यालय देश भर में दूसरा विद्यालय है, जिसकी स्थापना 1954 में हुई थी। उन्होंने नई समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों से अवगत कराया।     

अध्यक्षीय उद्बोधन में नव मनोनीत अध्यक्ष प्रो० अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि प्राचीन काल से हमारी ज्ञान परंपरा अतुलनीय है। संत साहित्यों में गुरु शिष्य परंपरा की वृहद व्याख्या मिलती है। सरस्वती शिशु मंदिर भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ा रही है। यहाँ बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने नव मनोनीत समिति सदस्यों के नाम की घोषणा की। जिसमें डॉ सुरेश प्रसाद सिंह को सचिव, डॉ सुधांशु शेखर को सह सचिव, ई अमरेश कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।  सत्यनारायण शर्मा और प्रो० डॉ हरेन्द्र कुमार वर्मा को संरक्षक, रामेश्वर यादव, डॉ० वसुंधरा पाण्डेय को उपाध्यक्ष, विभाग/जिला निरीक्षक और अनिल राम को प्रांतीय प्रतिनिधि, प्रधानाचार्य को पदेन सदस्य, कुमार विजय रंजन और एस० पी० यादव को C.B.S.E. प्रतिनिधि, शैलेन्द्र कुमार, राजश्री, अमरेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुरभित दत्त, पूर्णेन्दु रंजन को सदस्य, राहुल कुमार मेहता, दीप माला को अभिभावक प्रतिनिधि, दर्शना सिंह, मणि भूषण सिन्हा को आचार्य प्रतिनिधि, वहीं रजनीश सुधाकर, डॉ० ओंकार नाथ, डॉ० शशिकांत, राम तिवारी को आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। 

  बैठक में सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने पूर्व की बैठक के कार्रवाही की संपुष्टि एवं समीक्षा, विद्यालय का अद्यतन वृत्त प्रस्तुत किया। वहीं प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ ने सभी का अभिवादन करते हुए विद्यालय के उतरोत्तर विकास के लिए सहयोग की आकांक्षा व्यक्त की।  

आपको बात दें कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध लोक शिक्षा समिति, बिहार के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर की प्रबंधकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया है। लोक शिक्षा समिति द्वारा जारी पत्र में विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति का पुनर्गठन करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची निम्नवत् है:-

सत्यनारायण शर्मा जी – संरक्षक
प्रो० डॉ हरेन्द्र कुमार वर्मा – संरक्षक

1. प्रो० अमरनाथ प्रसाद – अध्यक्ष
2. रामेश्वर यादव – उपाध्यक्ष
3. डॉ० वसुंधरा पाण्डेय – उपाध्यक्ष
4. सुरेश प्रसाद सिंह – सचिव
5. डॉ० सुधांशु शेखर – सह-सचिव
6. अमरेश कुमार मिश्र – कोषाध्यक्ष
7. विभाग/जिला निरीक्षक – प्रांतीय प्रतिनिधि
8. अनिल राम – प्रांतीय प्रतिनिधि
9. प्रधानाचार्य – पदेन सदस्य
10. कुमार विजय रंजन – C.B.S.E. प्रतिनिधि
11. एस० पी० यादव – C.B.S.E. प्रतिनिधि
12. शैलेन्द्र कुमार – सदस्य
13. राजश्री – सदस्य
14. अमरेन्द्र कुमार सिंह – सदस्य
15. मनोज कुमार श्रीवास्तव – सदस्य
16. सुरभित दत्त – सदस्य
17. पूर्णेन्दु रंजन – सदस्य
18. राहुल कुमार मेहता – अभिभावक प्रतिनिधि
19. दीप माला – अभिभावक प्रतिनिधि
20. दर्शन सिंह – आचार्य प्रतिनिधि
21. मणि भूषण सिन्हा – आचार्य प्रतिनिधि

आमंत्रित सदस्य
1. रजनीश सुधाकर
2. डॉ० ओंकार नाथ
3. डॉ० शशिकांत
4. राम तिवारी

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें