Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को पथ प्रमंडल, छपरा एवं राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, छपरा द्वारा जिले में संचालित सड़क निर्माण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक में प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य की समय-सीमा पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान खैरा-बिनटोलिया पथ, एकमा-मशरख पथ, एकमा-डूमाईगढ़ पथ, विशुनपुरा-ब्रह्मपुर पथ, रिविलगंज-बिशुनपुरा मरीन ड्राइव, रिविलगंज बाइपास, दिघवारा, भेल्दी, अमनौर तथा छपरा मेडिकल कॉलेज पहुंच पथ सहित अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की गई। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, वहां मुआवजा का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। वहीं, कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि स्वीकृत योजनाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पथ निर्माण पूरा करें। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत उन्होंने कहा कि सड़क परियोजनाएं जिले की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी और जहां आवश्यक होगा, विभागीय समन्वय से अड़चनों का त्वरित समाधान किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं परियोजना से जुड़े अभियंता उपस्थित रहे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को पथ प्रमंडल, छपरा एवं राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, छपरा द्वारा जिले में संचालित सड़क निर्माण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक में प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य की समय-सीमा पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान खैरा-बिनटोलिया पथ, एकमा-मशरख पथ, एकमा-डूमाईगढ़ पथ, विशुनपुरा-ब्रह्मपुर पथ, रिविलगंज-बिशुनपुरा मरीन ड्राइव, रिविलगंज बाइपास, दिघवारा, भेल्दी, अमनौर तथा छपरा मेडिकल कॉलेज पहुंच पथ सहित अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, वहां मुआवजा का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। वहीं, कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि स्वीकृत योजनाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पथ निर्माण पूरा करें।
उन्होंने कहा कि सड़क परियोजनाएं जिले की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी और जहां आवश्यक होगा, विभागीय समन्वय से अड़चनों का त्वरित समाधान किया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।