अमरनाथ यात्रा: 250 यात्रियों का दूसरा जत्था दर्शन के लिए रवाना

Chhapra: जय भोला भंडारी सेवा दल के द्वारा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 250 यात्रियों का दूसरा जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। 

कोषाध्यक्ष अमित मेडिकल, उप सचिव मंटु बाबा ने हरी झंडी दिखा ट्रेन से जत्थे को रवाना किया। छपरा जंक्शन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। 

सभी यात्रियों को चन्दन तिलक लगाने के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया। छपरा जंक्शन पर भोले के भक्तों के साथ अन्य यात्री भी हर्ष उल्लास से भड़ गए।

जय भोले, हर हर महादेव, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी, जय शिव के नारों से पूरा जंक्शन गूंज उठा। 

आपको बताते चले कि इस सेवा दल द्वारा उधमपुर जम्मू-कश्मीर में भंडारा भी लगाया जाता है। य़ह बिहार का पहला भंडारा है जो अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लगता है। इस वर्ष चौथे विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस जत्थे का नेतृत्व- शिव रस्तोगी, संत रस्तोगी, रन विजय, श्याम, पवन, निरज सिंह, श्याम किशोर के द्वारा किया जा रहा है।

इस आयोजन में सेवा दल के सदस्य राजेश (रिबक) केदार, धनु, कन्हैया लाल, प्रकाश कुमार, शम्भु, गुड्डू, विक्की ठंडा इत्यादि सदस्यों ने भाग लिया।

0Shares
A valid URL was not provided.