जयपुर: शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट जयपुर की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने थाना बगरू थाना इलाके में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 90 हजार रुपए नकद, 67 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, सेट-टॉप बॉक्स सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अभीजीत सिंह ने बताया कि सीएसटी टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बगरू थाना इलाके में एक फ्लैट में दबिश देकर सट्टा संचालन करने वाले सटोरिए सिद्धांता सोनी (30)निवासी चित्रकूट जयपुर,जयकुमार दौलानी (30) निवासी बड़ोदिया स्कीम सदर जयपुर हाल मालवीय नगर जयपुर,विजय भगतानी (22) निवासी शिप्रापथ जयपुर और अक्षय मनशानी (28) निवासी मानसरोवर जयपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से 67 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 सेट-टॉप बॉक्स, 2 वाई-फाई राउटर, 15 मोबाइल चार्जर, 2 माउस, 2 की-बोर्ड, 1 एलईडी टीवी तथा 90 हजार रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किराए के फ्लैट में रहकर ऑनलाइन माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे और सट्टे की लाइन भावेश और भानु शर्मा नामक व्यक्तियों से ली जा रही थी। जिनकी तलाश की जा रही है। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर: शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट जयपुर की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने थाना बगरू थाना इलाके में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 90 हजार रुपए नकद, 67 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, सेट-टॉप बॉक्स सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अभीजीत सिंह ने बताया कि सीएसटी टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बगरू थाना इलाके में एक फ्लैट में दबिश देकर सट्टा संचालन करने वाले सटोरिए सिद्धांता सोनी (30)निवासी चित्रकूट जयपुर,जयकुमार दौलानी (30) निवासी बड़ोदिया स्कीम सदर जयपुर हाल मालवीय नगर जयपुर,विजय भगतानी (22) निवासी शिप्रापथ जयपुर और अक्षय मनशानी (28) निवासी मानसरोवर जयपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से 67 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 सेट-टॉप बॉक्स, 2 वाई-फाई राउटर, 15 मोबाइल चार्जर, 2 माउस, 2 की-बोर्ड, 1 एलईडी टीवी तथा 90 हजार रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किराए के फ्लैट में रहकर ऑनलाइन माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे और सट्टे की लाइन भावेश और भानु शर्मा नामक व्यक्तियों से ली जा रही थी। जिनकी तलाश की जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ