Breaking News

दिल्ली रवाना होने के पूर्व भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की महावीर मंदिर में पूजा

1 Min Read

पटना, 15 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन ने सोमवार की सुबह प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महावीर से संगठन और देशहित में कार्य करने की शक्ति एवं मार्गदर्शन की कामना की।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इसके उपरांत नितिन नवीन ने अपने दिवंगत पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर भावुक क्षण देखने को मिले।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नवीन किशोर प्रसाद सिंह अमर रहें और नितिन नवीन जिंदाबाद के नारे लगाकर अपने उत्साह और समर्थन का प्रदर्शन किया।इसके बाद नितिन नवीन दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

DOON
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं में नितिन नवीन को मिली नई जिम्मेदारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, और इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें