Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, संकल्प से समृद्धि की ओर की यात्रा: डॉ कमाल अहमद

2 Min Read

Chhapra: जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जेपीयू के प्राध्यापक डॉ कमाल अहमद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को संकल्प से समृद्धि की ओर की यात्रा माना है। उन्होंने कहा कि नीतीश द्वारा 45 योजनाओं के शिलान्यास और 24 योजनाओं के उद्घाटन से सारण की तस्वीर बदलेगी और यहां के लोगों का जीवन स्तर और भी बेहतर होगा। लगभग साढ़े पांच सौ करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, जिनमें सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास से सारण की बुनियादी सुविधाओं में काफी सुधार होगा।

डॉ कमाल अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन का यह लक्ष्य रहा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचे। नीतीश कुमार के सेवाकाल के दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, कृषि, रोजगार आदि के क्षेत्र में निरंतर कार्य हुए हैं और सारण जिला को भी इन सबका लाभ मिला है।

डॉ अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा का उद्देश्य जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करना, योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना है। नीतीश कुमार का यह संकल्प रहा है कि बिहार एक विकासशील प्रदेश से विकसित प्रदेश बन सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें