Breaking News

भाजपा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

2 Min Read

Chhapra: सारण जिले में जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद सिग्रीवाल ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से शिष्टाचार मुलाकात की।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस दौरान जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, किसानों को फसल क्षति अनुदान उपलब्ध कराने तथा विभिन्न प्रखंडों में खेल संरचना को बेहतर बनाने जैसे अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

श्री सिग्रीवाल ने बताया कि जिले में संचालित बड़े विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनसरोकार से जुड़े विकास कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं, लेकिन इसे और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए श्री सिग्रीवाल ने कहा कि जिले में फसल क्षति का अनुदान अब तक लंबित है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि हालिया भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी रही, जिससे कई किसानों के खेतों में रबी फसल की बुआई नहीं हो सकी। इसके बावजूद अब तक उन्हें कोई सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं हो पाई है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं की ओर भी आकृष्ट कराया और उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन इन मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें