Chhapra: शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के साह बनवारी लाल सरोवर से मंगलवार की सुबह एक ला’श बरामद होने से सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर को बुलाया गया। मृतक की पहचान टक्कर मोड़ निवासी मनोज कुमार उर्फ बिंदु (45) पिता स्व धुरकेली साह के रूप में हुई है।
मृतक के भाई मुन्ना कुमार ने बताया कि सोमवार शाम जब वह घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू कि गई। आज सुबह सरोवर में शव देखे जाने की स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त उनके बड़े भी मनोज कुमार उर्फ बिंदु के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक मनोज कुमार कर्ज और बीमारी से बेहद परेशान थें। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।
मौके पर पहुंचे भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक गुदरी बाजार में सब्जी का व्यवसाय करता था और कर्ज के बोझ से परेशान था। मृतक को एक पुत्री और एक पुत्र हैं।