Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नाला और वार्ड मे निर्मित नालों की सफाई बरसात से पहले करने को लेकर मिशन 40 दिन का योजना को सफल बनाने हेतु नगर आयुक्त ने खुद अनुश्रवन कर रहे हैं।
नगर आयुक्त के स्वयं तत्परता का नतीजा है कि सफाई मे इतना बड़ी पहल हुई है। निगम के द्वारा सफाई मिशन मोड पर कार्य कराया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम के आयुक्त सुमित कुमार (IAS) ने कई वाडों में चल रहे सफाई कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड नंबर 1 से 5 तक सफाई कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही पाया कि वार्ड 1 से 5 तक डोर टू डोर गाड़ी नहीं आ रही है। वहीं वार्ड 6 और सात में ठेला वाला नहीं रहा हैं। वार्ड 07 में सुनील किराना दुकान अंदर गली मे 10 से 15 घरो मे कचरा का उठाव नहीं हो रहा हैं। वार्ड 05 मे प्रेम कुमार यादव 7 बजे सुबह कार्य पर आते हैं, 2 लेबर आये थे।
नगर आयुक्त ने सभी सम्बन्धित वार्ड के सफाई निरिक्षक एवं सफाई जमादार को बरसात के पहले सभी मुख्य नाला और वार्ड मे निर्मित नालों की सफाई ससमय कराने हेतु आदेश दिए हैं।
निरीक्षण के क्रम में उप नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर उपस्थित थे।