समस्या: जलजमाव और कचड़ा से त्रस्त वार्ड 19 के लोगों ने नगर निगम को बताया नरक निगम

समस्या: जलजमाव और कचड़ा से त्रस्त वार्ड 19 के लोगों ने नगर निगम को बताया नरक निगम

Chhapra:  आम लोगों को नगर निगम प्रशासन की उदासीनता का दंश झेलना पड़ रहा है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 में आम लोग जलजमाव से त्रस्त हैं। आम लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है। साथ ही नाले का गंदा पानी पास के शिव मंदिर में घुसने से पूजा पाठ में भी समस्या उत्पन्न कर रहा है। विगे छः महीने से ऐसे हालात हैं। जिस कारण से यहाँ बदबू से आसपास के लोगों को बीमारियों की आशंका है। 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव को पूर्व में हटा दिया गया था। लेकिन विगत 15 दिनों से एक बार फिर से जमाव की साथी है जिससे आम लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति रोष है।      

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें