Chhapra: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकरछपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आगमन में लगातार वृद्धि हो रही है। इस दौरान रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और पर्व के माहौल को जीवंत बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।
स्टेशन परिसर में यात्रियों को ट्रेनों के आगमन प्रस्थान की जानकारी देने के साथ-साथ उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ के पारंपरिक भोजपुरी गीत का लोग आनंद ले रहे हैं। स्टेशन परिसर में छठ गीतों की मधुर गूंज से भक्तिमय वातावरण बन गया है। इस सांस्कृतिक पहल से यात्रियों को अपने घर पहुंचने से पहले ही पर्व की महक और एक आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है।
रेलवे के इस पहल से महिला यात्रियों में खास तौर पर उत्साह देखा जा रहा है, जो इन गीतों को सुनकर भावुक हो रही हैं। पर्व के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए छपरा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो यात्री आश्रय स्थल बनाए गए हैं। जिसमें यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ से बचाकर, आराम से अपनी ट्रेन का इंतज़ार करने की जगह, मोबाईल चार्जिंग और ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी भी मिल रही है।
कुल मिलाकर रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की हैं।








Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.