बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने लिए सारण टीम रवाना
Chhapra: बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में सहरसा जिला कबड्डी संघ द्वारा मनोहर लाल टेकरीवाल कॉलेज सहरसा में दिनांक 13 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सारण जिला जूनियर बालिका कबड्डी का ट्रायल स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में किया गया।ट्रायल का विधिवत उद्घाटन कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने भूमि पूजन के साथ किया।चयनकर्ता के रूप मे रोहित कुमार सिंह, नीतेश कुमार, ऋषिकेश कश्यप, सीनियर खिलाड़ी नेहा कुमारी, अंजलि कुमारी, मधु कुमारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में दीपक कुमार मौजूद रहेंगे।
चयनित 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार हैं:-
अनुष्का कुमारी, रिया कुमारी, मनीषा कुमारी, मेनका कुमारी, मुस्कान कुमारी, रागिनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, रागिनी कुमारी-2, कंचन कुमारी, अनु कुमारी, सोनी कुमारी, राजनंदनी कुमारी।
सारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री रमाकांत सोलंकी, सचिव पंकज कश्यप, संरक्षक डॉ एच के वर्मा, डॉ हरेंद्र सिंह,डॉ देव कुमार सिंह, सभापति बैठा, उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, विकास कुमार, कौशलेंद्र, राकेश सिंह, सूरज कुमार, राजेश कुमार, नीरज तिवारी, भँवर किशोर,अरविन्द प्रसाद सहित सभी ने शुभकामनाएं दी हैं।