लोजपा की महिला प्रकोष्ठ ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला, कहा नीतीश कुमार अब थक चुके है राजनीति से सन्यास लें 

लोजपा की महिला प्रकोष्ठ ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला, कहा नीतीश कुमार अब थक चुके है राजनीति से सन्यास लें 

लोजपा की महिला प्रकोष्ठ ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला, कहा नीतीश कुमार अब थक चुके है राजनीति से सन्यास लें 

Chhapra: सारण जिला लोजपा (रा) महिला प्रकोष्ठ के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुमकुम सिंह, बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की महासचिव राजनंदिनी सिंह एवं लोजपा के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा छपरा कचहरी स्टेशन से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में जुलूस प्रदर्शन किया गया तथा नगरपालिका चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया.

जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमकुम देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया. जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में जनसंख्या नियंत्रण को ले कर जो आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषाओं का इस्तेमाल किया गया जो उनका बोलने का तरीका था किसी भी मायने में सही नहीं कहा जा सकता.

जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान से पुरा सदन शर्मिंदा हो गया कभी महिलाओं का तो कभी दलितों का अपमान करते हैं. विधानसभा में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कहीं ना कहीं उनकी मानसिक स्थिति का असंतुलित होने की और इशारा करता है.

जिला अध्यक्ष ने बिहार के राज्यपाल से मांग कर डाला की नीतीश सरकार को बर्खास्त किया जाए एवं यहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए.

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कुमकुम देवी ने नीतीश कुमार को पागल करार करते हुए कहा की नीतीश कुमार अब थक चुके हैं इसलिए उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए एवं शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए किसी आध्यात्मिक गुरु एवं सही उपचार के लिए डॉक्टर के शरण में जाना चाहिए.

इस कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री रितेश सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष माया शंकर सिंह, जिला महासचिव कमलेश पांडे, गुड्डू पासवान, मनीष सिंह, राजीव कुमार मिश्रा, गुड्डू सिंह, बिगन देवी, संगीता देवी, चिंता देवी, सुनीता देवी, आयशा खातून, ललिता देवी, मुन्नी देवी, ममता देवी, फूल कुमारी, भगवती, उषा देवी, कांति देवी, सरिता देवी, रामवती देवी, मालती देवी, उमा देवी, लक्ष्मी देवी, शिकारी कुँवर, सरिता देवी, कुमकुम देवी, संध्या देवी, मालती देवी, कलावती देवी, चंदा कुमारी, जानकी देवी, मीरा देवी, दीपमाला एवं अनिमेष सिंह गोलू इत्यादि प्रमुख थे.

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें